Home न्यूज़ Sony ने दो नए Bravia Smart TV किये इंडिया में लांच, कीमत...

Sony ने दो नए Bravia Smart TV किये इंडिया में लांच, कीमत 37,990 से शुरू

0

Sony ने आज इंडियन मार्किट में अपनी Bravia सीरीज के तहत 2 नए स्मार्टटीवी लांच किये है। कंपनी ने यह दोनों ही टीवी W6603 और X70G मॉडल नंबर के साथ पेश किये है। इन दोनों में सें एक FHD तथा दूसरा 4K UHD टीवी है। दोनों ब्राविया स्मार्टटीवी X-Reality Pro पिक्चर प्रोसेसिंग, मोशनफ्लो XR फीचर, HDR गेमिंग, X-Protection Pro जैसे ट्रेंडी फीचरों के साथ आते है।

Sony BRAVIA W6603 43-इंच FHD के फीचर

सोनी का यह टीवी 43-इंच डायरेक्ट LED डिस्प्ले के साथ मिलता है जिसका रेज़ोलुशन 1920×1080 पिक्सेल रखा गया है। डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट 50Hz तथा व्यू-एंगल 178 डिग्री मिलता है। इसके अलावा Bravia W6603 में आपको HDR10, X-Reality Pro, और मोशनफ्लो XR जैसे फीचरों का भी सपोर्ट मिलता है। ये स्मार्टटीवी Linux आधारित स्मार्टटीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है जो YouTube, Netflix, Prime Video, Voot और OTT प्लेटफार्म को भी सपोर्ट करता है।

43-इंच का टीवी सोनी टीवी आपको 20 वाट आउटपुट कैपेसिटी के साथ ClearAudio+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर यहाँ 2x HDMI, 2x USB पोर्ट, स्मार्ट प्लग सपोर्ट, WiFi, और Ethernet कैसे विकल्प दिए गये है।

साथ में यहाँ स्क्रीन मिरर, HDR गेमिंग और FM रेडियो का सपोर्ट दिया है।

Sony BRAVIA 43-इंच और 55-इंच टीवी की कीमत और उपलब्धता

43-इंच के Sony Bravia टीवी को 37,990 रुपए कीमत में पेश किया गया है जबकि 55-इंच मॉडल को 63,990 रुपए की कीमत में मार्किट में उतारा गया है। दोनों ही स्मार्टटीवी Amazon India और Sony Shop पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गये है।

 

 

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version