Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के फीचर हुए लीक, जानिए पूरी जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm’s Snapdragon 8 Gen 2 SoC नवीनतम और कंपनी का सबसे पॉवरफुल चिपसेट है। इसका उपयोग हाल ही में कुछ नए हाई-एंड स्मार्टफोन्स में किया गया है, जैसे कि OnePlus 11 5G, iQoo 11 5G और बहुचर्चित Samsung Galaxy S23 सीरीज़। अब एक हालिया लीक के अनुसार, आगामी Qualcomm’s Snapdragon 8 Gen 3 SoC के प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया गया है। बताया जा रहा है, कि इसमें इसके प्रिडिसेसर के मुकाबले महत्वपूर्ण सुधार की पेशकश करने की उम्मीद है।

RGcloudS (@RGcloudS) के एक लीक के अनुसार, Qualcomm’s Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को Snapdragon 8 Gen 2 के समान CPU लेआउट के साथ लॉन्च करेगा, जिसमें 1+4+3 कॉन्फ़िगरेशन है। अब, एक नई रिपोर्ट बताती है कि, कंपनी एक नए 1+5+2 कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक एफिशिएंसी कोर को हटा कर परफॉरमेंस कोर की संख्या बढ़ा रही है।

यह भी पढ़े :- 2023 Hyundai Kona Electric के शानदार फीचर का हुआ खुलासा, मिलेगी 490km की रेंज

लीकर रेवेग्नस (@Tech_Reve) ने बताया है, कि Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट में 3.2GHz पर चलने वाला सिंगल Cortex-X4 कोर है। इसमें 3.0GHz पर चलने वाले पांच Cortex-A720 कोर और 2.0GHz पर चलने वाले दो Cortex-A520 कोर भी होंगे। इसके अतिरिक्त एक अन्य लीक ने भविष्यवाणी की थी कि Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर को गीकबेंच के सिंगल और मल्टी-कोर परीक्षणों में 1,930/6,236 अंक प्राप्त करने के लिए सभी परफॉरमेंस कोर की आवश्यकता होगी।

Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के अन्य फीचर में, UFS 4.1 मेमोरी, LPDDR5 7,500 MT/s RAM, एक Adreno 750 GPU, और एक Qualcomm X75 5G मॉडेम शामिल हैं। लीक के अनुसार, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को TSMC के N4P प्रोसेस नोड पर बनाया जाएगा, जिसका अर्थ है कि Qualcomm फ्लैगशिप की तीन जनरेशन TSMC के N5 नोड के प्रभावी रूप से कई रूपों पर लॉक होंगी।

Snapdragon 8 Gen 3 एक 3 nm चिप है, जो या तो Samsung या TSMC के अत्याधुनिक नोड पर निर्मित होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Dimensity 9000+ SoC के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo Find N2 Flip फ़ोन

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageQualcomm के Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट में देखने को मिलेगी अनोखी कॉन्फ़िगरेशन; फीचर हुए लीक

Qualcomm ने अभी अभी Snapdragon 8 Gen 1 सीरीज़ में नया चिपसेट Snapdragon 8 Plus Gen 1 लॉन्च किया है। ये अपने प्रेडेसर यानि 8 Gen 1 से 30% बेहतर परफॉरमेंस देता है। कंपनी के अनुसार, ये 10% बेहतर CPU और GPU परफॉरमेंस देता है। अभी इस नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ फ़ोन केवल घोषित …

ImageQualcomm Tech Summit 2021 में लॉन्च हो सकता है Snapdragon 898; मुख्य फ़ीचर हुए लीक

Qualcomm ने अपने इस साल के Tech Summit की घोषणा कर दी है। ये कंपनी का सालाना और बड़ा इवेंट है, जिसमें इस बार नए फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 के सक्सेसर Snapdragon 898 से पर्दा उठने की उम्मीद है। ये इवेंट 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा और Qualcomm के पिछले …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products