Samsung tri-fold smartphone की पहली झलक, कीमत और फीचर्स ने मचाया बवाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung 9 जुलाई को होने वाले अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में एक नहीं, बल्कि चार फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है Samsung का पहला tri-fold smartphone, जो Galaxy G Fold के नाम से आ सकता है। ये आने वाले समय में फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की दिशा बदल सकता है।

नयी लीक्स के अनुसार, Galaxy G Fold में 10-इंच का डिस्प्ले होगा, जो इसे Huawei Mate XT Ultimate (10.2-इंच डिस्प्ले) से टक्कर लेने लायक बनाता है। इस नए फोन में dual-hinge mechanism आएगा, जिससे ये दोनों तरफ से अंदर की ओर फोल्ड होता है (अभी तक सामने आयी लीक और एनिमेटेड इमेज के अनुसार) और एक अनोखा G-shaped fold design बनाता है। यही इसे Huawei के S-shaped fold डिज़ाइन से अलग करता है।

ये पढ़ें: जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming phones in July 2025

फोन की कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत करीब $3,000 (₹2.56 लाख) होने के आसार हैं, यानि Galaxy Fold 6 की कीमत से लगभग दोगुनी होगी इसकी कीमत। ये अब तक का सबसे महंगा Samsung फोल्डेबल होगा। हालांकि, फिलहाल इसे केवल South Korea और China में ही लॉन्च किए जाने की संभावना नज़र आ रही है।

लीक्स में सामने आई One UI 8 animation files के अनुसार, Galaxy G Fold में तीन आउटर डिस्प्ले पैनल होंगे और रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। ये फोन भी Qualcomm के Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर के साथ ही आएगा। वहीं बैटरी चार्जिंग स्पीड केवल 25W वायर्ड चार्जिंग तक सीमित होगी, और यहां से Huawei के ट्राई-फोल्ड से पीछे रह जाता है, जिसमें 66W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च – कीमत ज़्यादा, लेकिन कुछ नए फीचरों के साथ आया स्मार्टफोन

हालांकि अब तक सिर्फ कॉन्सेप्ट डिज़ाइन और एनिमेशन सामने आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि Samsung 9 जुलाई को Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, और Flip 7 FE के साथ के साथ इस Samsung tri-fold smartphone को भी पेश कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Discuss

Be the first to leave a comment.