Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 को कंपनी ने विश्व स्तर पर पिछले सप्ताह में लॉन्च किया है और आज कंपनी ने भारत में इनकी उपलब्धता और कीमतों की घोषणा भी कर दी है। दोनों ही स्मार्टफोन हाई-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ आये हैं, लेकिन इनकी कीमतें भी काफी ऊँची हैं।
कीमतें और उपलब्धता
- Galaxy Z Flip3 (8GB+128GB): 84,999 रूपए।
- Galaxy Z Flip 3 (8+256GB): 88,999 रूपए।
- Galaxy Z Fold3 (12+256GB): 1,49,999 रूपए।
- Galaxy Z Fold3 (12+512GB): 1,57,999 रूपए।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Buds 2, Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic लॉन्च हुए
Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 लॉन्च ऑफर
प्री-बुकिंग करने पर HDFC क्रेडिट/डेबिट कार्ड ग्राहकों को 7,000 रूपए का कैशबैक मिलेगा या फिर 7,000 रूपए तक के वाउचर। ग्राहकों को इन स्मार्टफोनों के खरीदने पर 1 साल की मुफ्त Samsung Care+ Accidental और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन (Liquid Damage Protection) दी जाएगी जिसका Galaxy Z Fold3 5G के लिए मूल्य 7,999 रूपए और Galaxy Z Flip3 5G के लिए मूल्य 4,799 रूपए है।
स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Galaxy Z Fold 3 | Galaxy Z Fold 3 |
डिस्प्ले | अंदर: 7.6-इंच की फोल्डेबल डायनामिक अमोलेड डिस्प्ले बाहर – 6.2-इंच की Super AMOLED कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 120Hz रिफ्रेश रेट | अंदर: 6.7 इंच, फोल्डेबल, 2640 x 1080 पिक्सेल, Dynamic AMOLED 2x कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, 120Hz रिफ्रेश रेट बाहर: 1.9 इंच, 260 x 512 पिक्सल |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 888, 5 nm प्रोसेस तकनीक, (1x 2.84 GHz + 3x 2.42 GHz + 4x 1.80 GHz) | Qualcomm Snapdragon 888, Kryo 680, 5 nm प्रोसेस तकनीक (1x 2.84 GHz + 3x 2.42 GHz + 4x 1.80 GHz) |
सॉफ्टवेयर | Android 11, OneUI 3.1 | Android 11, OneUI 3.1 |
स्टोरेज | 256/512GB UFS 3.1 | 128/256GB UFS 3.1 |
रैम | 12GB LPDDR5 | Up to 8GB LPDDR5 |
बैटरी | 4400 mAh, fast charging, wireless charging | 3300 mAh, fast charging, wireless charging |
रियर कैमरा | ट्रिपल कैमरा, 12 मेगापिक्सल (प्राइमरी कैमरा , f/1.8 अपर्चर, 83°, OIS, 2PD) + 12 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, f/2.2, 123°)+ 12 MP (ज़ूम लेंस, f/2.4, 45°, OIS) | ड्यूल कैमरा 12 MP (मुख्य कैमरा, वाइड, f/1.8, 78°, OIS, 2PD) + 12 MP (अल्ट्रा-वाइड, f/2.2, 123°, FF) |
फ्रंट कैमरा | ड्यूल कैमरा 4MP (अंडर-डिस्प्ले, f/1.8) + 10 MP (कवर, f/2.2) | 10MP (f/2.4, 80°) |
अन्य फ़ीचर | फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, GPS, स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos technology, IPx8 रेटिंग, 2x नैनो-सिम + eSIM, 4G (LTE), 5G, ब्लूटूथ 5.0, WLAN AX, NFC, USB Type C पोर्ट | साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, GPS, स्टीरियो स्पीकर, IPx8, नैनो सिम + eSIM |
रंग | Phantom Green, Phantom Black, Phantom Silver | Phantom Black, Cream, Lavender |
माप और वज़न | 158.2 x 128.1 x 6.4 mm, बंद करके -158.2 x 67.1 x 14.4 mm और 271 ग्राम | 166 x 72.2 x 6.9 mm और 183 ग्राम |