होगा 40,000 से ज्यादा का फायदा, अभी खरीद लें Samsung के इस फोल्डेबल फोन को

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी Samsung का फोल्डेबल फोन यूज करना चाहते हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको बता दें, कि Samsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च होने के बाद Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत में भरी गिरावट आ गई है, जिसके बाद इस फोन पर फिलहाल कई हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। आगे Samsung Galaxy Z Flip 6 डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Yeh Saali Naukri वेब सीरीज़ जोरों से मचा रही धमाल, इस ऐप पर फ्री में उपलब्ध है

Samsung Galaxy Z Flip 6 डिस्काउंट ऑफर

जब इसे भारत में लॉन्च किया गया था, तब इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपए थी, लेकिन फिलहाल ये फोन Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर Mint और Silver Shadow कलर वेरिएंट के साथ मात्र 72,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसके अतिरिक्त इस पर अलग से 3,650 रुपए का बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे इसे आप मात्र 69,349 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं। जिस समय इस लेख को पब्लिश किया जा रहा है, उस समय वेबसाइट पर इस वेरिएंट के कुछ ही यूनिट्स उपलब्ध है, जिसे आप ईकॉमर्स वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Z Flip 6 डिस्काउंट

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त 3.4 इंच का सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले मिल जाता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 750 GPU मिल जाता है। फोन Android 14 पर रन होता है, जिसे अपडेट किया जा सकता है, और इसमें आपको 16GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP (OIS) प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके साथ ही फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 4,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: रील बना कर मिलेंगे 15,000 रुपए, भारत सरकार खुद दे रही मौका, ऐसे करें अप्लाई

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.