Samsung Galaxy S22, S22+ और Galaxy S22 Ultra के मुख्य स्पेसिफ़िकेशन लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपने और हमने हाल ही में Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोनों (Galaxy Z Fold 3 और Z Flip 3) की झलक देखी है। अभी इस बात को कुछ ही दिन हुए हैं, और प्रीमियम सीरीज़ Galaxy S22 के चर्चे भी शुरू हो गए हैं। हालांकि इसका लॉन्च अभी काफी दूर है, लेकिन लीक सामने आने लगे हैं और वो काफी दिलचस्प भी हैं।

हाल ही में खबर आयी है कि Samsung भी इस बार Galaxy S22 में 65W फ़ास्ट चार्जिंग दे सकता है। लेकिन बॉक्स में कंपनी 65W का चार्जर नहीं देगी। शायद इन स्मार्टफोनों के उपयोगकर्ताओं को ये चार्जर अलग से खरीदने पड़ें। बताया जा रहा है कि ये तीनों स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च किये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की भारत में कीमतें और उपलब्धता

Galaxy S22 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुए

अब नयी लीक सामने आयी है जिसमें Galaxy S22 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के मुख्य स्पेसिफिकेशनों की जानकारी शामिल है। इस लीक का श्रेय प्रचलित लीकर Ice Universe को जाता है।

इस नयी लीक में इन तीनों स्मार्टफोनों के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी की डिटेल उपलब्ध हैं। इसे Ice Universe ने अपने Weibo सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट द्वारा लीक किया है।

Samsung Galaxy S22 के फ़ीचर

इस लीक के अनुसार की Galaxy S22 में 6.06 इंच की फुल एचडी+ LTPS डिस्प्ले होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा आएंगे जिनमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (f/1.55), 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल हो सकते हैं। यहां आपको 3800mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग के साथ सकती है। इसे SM-S901x मॉडल नंबर के साथ रिलीज़ किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S22+ के फ़ीचर

Samsung Galaxy S22+ में भी LTPS डिस्प्ले full HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आ सकता है, लेकिन स्क्रीन साइज़ में 6.55 इंच का होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीँ इसमें आपको 4600mAh की बैटरी मिलेगी और कैमरा मॉड्यूल पर S22 जैसे ही ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे।

Samsung Galaxy S22 Ultra के फ़ीचर

इस नए लीक के अनुसार Galaxy S22 Ultra में 6.81 इंच की LTPO 120Hz डिस्प्ले आ सकती है और ये QHD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। इसमें 50 नहीं बल्कि 108MP का मुख्य रियर कैमरा होगा। इसके अलावा तीन 12MP के सेंसर (टेलीफ़ोटो, पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) और सम्मिलित होंगे। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इस स्मार्टफोन को SM-S908x मॉडल नंबर के साथ रिलीज़ किया जा सकता है।

इसके अलावा तीनों स्मार्टफोनों में कंपनी अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा पेश कर सकती है। कंपनी हर बार इन स्मार्टफोनों में दो चिपसेट वैरिएंट देती है। आसार हैं कि इस बार भी ऐसा ही हो। Samsung इनमें Snapdragon 898 चिपसेट और Exynos 2200 का इस्तेमाल कर सकती है।   

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageSamsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें और फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आयीं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये प्रीमियम फ़ोन

Samsung ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस साल Galaxy Unpacked Event फरवरी में होने वाला है। कंपनी ने इवेंट की तारीख़ और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ज़ाहिर है कि हर साल की तरह, इस साल भी Galaxy S-सीरीज़ यानि Samsung Galaxy S22 सीरीज़ …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन की काफी हद तक लीक हो चुके हैं और आज इन फ्लैगशिप स्मार्टफोनों की कीमतें लीक होने के बाद अब इस लॉन्च में ज़्यादा दिलचस्प कुछ नहीं रह गया है। लेकिन इनकी कीमतों में तो दिलचस्पी रखते हैं ना आप ! आइये आपको बताते हैं कि हाल ही में सामने …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Discuss

Be the first to leave a comment.