Samsung Galaxy S22, S22 Plus और Galaxy S22 Ultra कल होंगे लॉन्च: जानें कल किस कीमत पर और किन फीचरों के साथ आ सकते हैं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सिर्फ 24 घंटे का इंतज़ार और, और फिर Samsung की प्रीमियम Galaxy S22 सीरीज़ हमारे सामने होगी। Galaxy Unpacked इवेंट 2022 कल यानि 9 फरवरी को रात 8.30 बजे शुरू होगा। इसमें कंपनी नयी S-सीरीज़ के प्रीमियम फ़ोन पेश करने वाली है, जिनमें Samsung Galaxy S22, S22 Plus और हाई-एन्ड फ़ोन Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। यहां इस लेख में इन्हीं स्मार्टफोनों के बारे में वो सब जानकारी (अनुमानित कीमतें, फ़ीचर) दी गयी है, जो आपको लॉन्च से पहले ज़रूर जाननी चाहिए।

कीमतें

हर बार की तरह, इस बार भी Galaxy S22 सीरीज़ की भारतीय कीमतों की घोषणा, इनके ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही वक़्त बाद हो जाएगी। इसके लिए हमें कल तक का इंतज़ार करना होगा।

वैसे लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इनकी कीमतें लीक भी हो चुकी हैं, जिनके अनुसार बेस मॉडल की कीमत लगभग 59,700 रूपए से, S22 Plus की लगभग 75,000 रूपए से और S22 Ultra की लगभग 89,500 रूपए से शुरू होगी।

इन तीनों ही स्मार्टफोनों में 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट बताती हैं कि इनमें 12GB+512GB भी आ सकता है।

Samsung Galaxy S22 / S22+ स्पेसिफिकेशन

Galaxy S22 में 6.1 इंच की और S22+ में 6.6-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक अमोलेड डिस्प्ले आएँगी। दोनों स्मार्टफोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी होगा। इनमें आपको 1300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी।

इसके अलावा इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Samsung GN5 सेंसर के साथ आ सकता है। वहीँ अन्य 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP का एक टेलीफ़ोटो लेंस भी होगा।

Samsung Galaxy S22 में 3700mAh की बैटरी और S22 Plus में 4500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy S22 Ultra स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S22 Ultra में 6.8-इंच की 2X डायनामिक अमोलेड डिस्प्ले आ सकती है। इसमें आपको 2K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 1750 निट्स तक की ब्राइटनेस भी इस फ़ोन में होगी। जबकि सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस तीनों ही स्मार्टफोनों की स्क्रीन पर देखने को मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन में भारत में Exynos 2200 चिपसेट ही आएगा, जो हाल ही में लॉन्च किया गया है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलने के आसार हैं। कैमरा की बात करें तो, इस फ़ोन में 108MP मुख्य कैमरा सहित क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें अन्य 12MP+10MP+10MP के कैमरे होंगे।

इन सभी स्मार्टफोनों में Exynos 2200 चिपसेट, 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Android 12 पर OneUI 4.0 स्किन मिलेगी।

अब ये फ़ीचर कितने सही हैं और कंपनी इन स्मार्टफोनों में क्या नया दुनिया को दिखाएगी, ये तो हमें और आपको कल ही पता चलेगा। इस स्मार्टफोनों की पूरी जानकारी पाने के लिए Smartprix पर बने रहिये।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSamsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें भारत में 72,999 रूपए से शुरू

Samsung ने आज भारत में Galaxy S22 सीरीज़ लॉन्च कर दी है। हालांकि इस सीरीज़ को विश्व स्तर पर Galaxy Unpacked इवेंट में 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था और आज इनकी भारतीय कीमतें सामने आयी हैं। अब ये प्रीमियम सीरीज़ भारत में भी उपलब्ध होगी, लेकिन हम आपको बता देना चाहते हैं कि …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.