Home रिव्यु Samsung Galaxy S20 FE (इंडियन वरिएन्त) रिव्यु: बेस्ट वैल्यू डिवाइस अंडर 50,000?

Samsung Galaxy S20 FE (इंडियन वरिएन्त) रिव्यु: बेस्ट वैल्यू डिवाइस अंडर 50,000?

0

सैमसंग की प्रीमियम सीरीज Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy Fold की कीमत भी काफी प्रीमियम है। इसी के चलते मार्किट के फ्लैगशिप किलर टैग का भी इस्तेमाल होता आया है। इंडियन मार्किट में किफायती कीमत के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए Samsung ने Galaxy S20 FE एडिशन को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको सैमसंग के फ्लैगशिप फीचर आपको थोडा कम कीमत पर प्राप्त हो जाते है। (Samsung Galaxy S20 FE 4G Review Read in English)

Galaxy 10 Lite और Note 10 Lite को साल की शुरुआत में लांच करने के बाद कंपनी ने Galaxy S20 FE को थोडा प्रीमियम फील और प्राइस के साथ पेश किया है। तो क्या आपको Galaxy S20 FE को इस त्यौहार के मौसम में खरीदना चाहिए या OnePlus 8T के लिए रुकना एक अच्छा फैसला होगा? चलिए इन्ही सवालों का जवाब जानते है Samsung Galaxy S20 FE के फर्स्ट इम्प्रैशन पर:

Samsung Galaxy S20 FE: स्पेसिफिकेशन

मॉडल Galaxy S20 FE
डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ Super AMOLEDInfinity-O Display (1080×2400), 407ppi 120Hz रिफ्रेश रेट
माप और वजन 74.5 x 159.8 x 8.4mm, 190g
कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 12MP वाइड एंगल ड्यूल पिक्सेल OIS, 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा  3x ऑप्टिकल ज़ूम, Up to 30x Super-Resolution ज़ूम, OIS
32MP सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर Exynos 990
मेमोरी 8GB + 128GB
सिम ट्रे हाइब्रिड सिम स्लॉट
बैटरी 4,500mAh
चार्जिंग फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग, सर्टिफाइड फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित OneUI
नेटवर्क 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth v 5.0, USB type-C, NFC, Location (GPS, Galileo, Glonass, BeiDou)
पेमेंट NFC, MST
सेंसर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर,बैरोमीटर, ज्ञरो सेंसर, जिओमाग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर
ऑथेंटिकेशन पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन
वाटर रेजिस्टेंस IP68

Samsung Galaxy S20 FE: बॉक्स कंटेंट

सैमसंग की लेटेस्ट Galaxy S20 FE को काफी सिंपल पैकेज के साथ पेश किया गया है। बॉक्स में आपको केस कवर देखने को नहीं मिलता है।

Galaxy S20 FE के रिटेल बॉक्स में आपको स्मार्टफोन के अलावा 15W फ़ास्ट चार्जर, USB टाइप C केबल, के साथ स्क्रीन पर प्री-इन्सटाल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर भी मिलता है।

Samsung Galaxy S20 FE: डिजाईन एंड बिल्ड क्वालिटी

सबसे पहले डिवाइस के डिजाईन में चीज आपको पसंद आएगी वो इसका कलर होगा। Samsung ने S 20 FE को Cloud Loud Mint, Cloud Red, Cloud Blue, Cloud Lavender और Cloud White कलर में पेश किया गया है। हमारी रिव्यु यूनिट Cloud Blue कलर की है जो मुझे काफी पसंद आती है।

Galaxy S20 FE का डिजाईन काफी हद्द तक Galaxy S20 जैसा ही लगता है लेकिन कुछ अनरे भी नज़र आता है। यहाँ डिस्प्ले कर्व के साथ नहीं आती और साथ ही बॉटम ब्र्जर्ल भी थोडा सा मोटा नज़र आता है।

सैमसंग ने बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन मैट फिनिश वाला ग्लास्टिक बैक पैनल भी आपको काफी अच्छी फील देता है। इसपर उंगलियों के निशान भी जल्द नज़र नहीं आते है। डिवाइस का वजन सिर्फ 191 ग्राम है। डिवाइस का साइड फ्रेम मेटल का बना है तो डिवाइस भी काफी मजबूत फील देती है।

वॉल्यूम और पॉवर बटन दोनों राईट साइड दिए गये है। बटन प्लास्टिक से बने हुए है। प्रोटेक्शन की बात करे तो Galaxy S20 FE में सामने की तरफ आपको गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गयी है। इसके अलावा डिवाइस IP68 डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस को भी सपोर्ट करती है।

बायोमेट्रिक के लिए यहाँ ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए ये है जो स्क्रीन पर नीचे की तरफ वाइट लाइट के साथ फिंगरप्रिंट स्कैन करता है।

Samsung Galaxy S20 FE: डिस्प्ले

सैमसंग ने यहाँ पर sAMOLED पैनल का इस्तेमाल किया है। यह डिस्प्ले पैनल FHD+ रेज़ोलुशन के साथ आता है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 240Hz का टच रिस्पोंस भी मिलता है। डिवाइस की डिस्प्ले देखने को काफी ज्यादा आकर्षक लगती है।

डिस्प्ले पर कलर काफी वाइब्रेंट है और कंट्रास्ट भी काफी अच्छा है। डिस्प्ले काफी शार्प, ब्राइट और विविड है। डिस्प्ले पैनल आपको HDR सपोर्ट के साथ आती है जिसमे सैमसंग ने कलर एक्यूरेट नेचुरल कलर प्रीसेट भी दिया है। कुल मिलाकर डिस्प्ले की ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी औअर कलर टोन सभी बैलेंस्ड मिलती है।

Samsung Galaxy S20 FE रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर

सैमसंग के इस लेटेस्ट फैन एडिशन में आपको 7nm Exynos 990 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट आपको Note 20 Ultra में भी देखने को मिलता है बिना 5G कनेक्टिविटी के। 7nm चिपसेट को 8GB LPDDR5 रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते है। सिम स्लॉट यहाँ पर हाइब्रिड है।

Samsung ने Galaxy S20 FE का 5G मॉडल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश किया है लेकिन उसके इंडिया में लांच किये जाने से जुडी कोई जानकरी सामने नहीं आई है। इंडियन वरिएन्त में स्नैपड्रैगन 865 के ऑप्टिमाइजेशन के आलवा आपको कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा।

चलिए अब बात करते है डिवाइस के प्रैक्टिकल परफॉरमेंस पर,

रिव्यु के दौरान हमने डिवाइस को अपनी प्राइमरी डिवाइस के तौर पर लगभग 10 से इस्तेमाल कर रहे है और इस दौरान हमको फोन के परफॉरमेंस में कोई परेशानी देखने को नहीं मिलती है। इस कीमत के हिसाब से डिवाइस हमने हर टास्क को आसानी से पूरा करती है।

Galaxy S20 FE का परफॉरमेंस इस साल के सैमसंग फ्लैगशिप फ़ोनों के जैसा ही मिलता है और स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट की तुलना में यहाँ आपको कोई कमी देखने को नहीं मिलती है। हार्डकोर गेमिंग पर डिवाइस थोडा गर्म जरुर हो जाती है।

Galaxy S20 FE ने Samsung Knox प्रोटेक्शन भी दी गयी है जो काफी अच्छी प्राइवेसी प्रोटेक्शन प्रदान करती है। MST और NFC सेंसर के इस्तेमाल से डिवाइस सैमसंग पे को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Samsung ने यहाँ Dex Wireless सपोर्ट को भी शामिल किया है।

Samsung Galaxy S20 FE आपको एंड्राइड 10 आधारित One UI पर रन करता हुआ मिलता है। यह कस्टम स्किन आपको सैमसंग की S20 सीरीज के अन्य फ़ोनों में भी देखने को मिलती है। हमारे हिसाब से यह कस्टम स्किन एंड्राइड आधारित प्लेटफार्म पर उपलब्ध बेस्ट स्किन में से एक है।

Samsung Galaxy S20 FE इंडियन वरिएन्त रिव्यु: वर्डिक्ट

सैमसंग ने Galaxy S20 FE के साथ एक काफी अच्छा ऑप्शन मार्किट में पेश किया है। फोन में आपको काफी आकर्षक 120Hz डिस्प्ले, फ्लैगशिप ग्रेड Exynos 990 चिपसेट के साथ बेहतर कैमरा परफॉरमेंस भी मिलता है। चार्जिंग के लिए मिलने वाला 15W चार्जिंग सपोर्ट एक कमी कहा जा सकता है।

Galaxy S20 FE को सीधे तौर पर OnePlus की अपकमिंग डिवाइस OnePlus 8T चिपसेट को टक्कर देने के लिए पेश किया है और उसमे आपको 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

एक बात तो साफ़ है इस फेस्टिवल सीज़न आपको 50,000 रुपए से कम की कीमत में काफी अलग अलग और दमदार ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिनमे Samsung Galaxy S20 FE को खरीदने के लिए आप 9 अक्टूबर से प्री-बुक कर सकते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version