Samsung Galaxy S20 FE 5G वैरिएंट होगा इंडिया में लांच, सेल 30 मार्च से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung इंडियन मार्किट में अपने Galaxy S20 FE के 5G वैरिएंट को भी लांच करने के लये तैयार है। कंपनी 4G वैरिएंट में दी गयी Exynos 990 चिपसेट के बजाये 5G कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली है। फोन को किफायती कीमत के साथ पेश किया जायेगा जो कंपनी का एक किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होगा।

सैमसंग ने ट्विटर पर Galaxy S20 FE 5G को पेश करने की घोषणा की है तथा इसके बाद डिवाइस का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। फोन की सेल 30 मार्च से शुरू होगी। Galaxy S20 FE को अक्टूबर महीने में इंडिया में लांच किया गया था। प्रोसेसर के अलावा उम्मीद हिया की डिवाइस के स्पेसिफिकेशन 4G वैरिएंट जैसा ही होगा।

Samsung Galaxy S20 FE के फीचर

डिवाइस में सामने की तरफ 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले काफी पतले बेज़ेल के साथ देखने को मिलती है। पंच होल कट आउट यहाँ सिर्फ 3.3mm साइज़ का मिलता है। Galaxy Note 20 Ultra की ही तरह यहाँ पर भी आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आता है जो 30X तक ज़ूम को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फ़ी कैमरा सेटअप भी इसको काफी ख़ास बनाता है।

परफॉरमेंस को देखे तो Galaxy S20 FE में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का देखने को मिलती है। यहाँ आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। सैमसंग फोन के साथ Xbox Pass और Youtube Premium Membership को भी उपलब्ध करवाएगी।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 25W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आपको पॉवर शेयर फीचर के साथ मिलती है।

Samsung Galaxy S20 FE Specifications

मॉडल Galaxy S20 FE
डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ Super AMOLEDInfinity-O Display (1080×2400), 407ppi 120Hz रिफ्रेश रेट
माप और वजन 74.5 x 159.8 x 8.4mm, 190g
कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 12MP वाइड एंगल ड्यूल पिक्सेल OIS, 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा  3x ऑप्टिकल ज़ूम, Up to 30x Super-Resolution ज़ूम, OIS
32MP सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865
मेमोरी 8GB + 128GB
सिम ट्रे हाइब्रिड सिम स्लॉट
बैटरी 4,500mAh
चार्जिंग फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग, सर्टिफाइड फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित OneUI
नेटवर्क 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth v 5.0, USB type-C, NFC, Location (GPS, Galileo, Glonass, BeiDou)
पेमेंट NFC, MST
सेंसर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर,बैरोमीटर, ज्ञरो सेंसर, जिओमाग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर
ऑथेंटिकेशन पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन
वाटर रेजिस्टेंस IP68

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageSamsung Galaxy S20 FE (इंडियन वरिएन्त) रिव्यु: बेस्ट वैल्यू डिवाइस अंडर 50,000?

सैमसंग की प्रीमियम सीरीज Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy Fold की कीमत भी काफी प्रीमियम है। इसी के चलते मार्किट के फ्लैगशिप किलर टैग का भी इस्तेमाल होता आया है। इंडियन मार्किट में किफायती कीमत के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए Samsung ने Galaxy S20 FE एडिशन को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको …

Imageसैमसंग का Unpacked Event होगा 23 सितम्बर को, Samsung Galaxy S20 FE हो सकता है लांच

Samsung ने आज अपने अपकोमिंग Unpacked इवेंट की तारीखों की घोषणा कर दी है। इवेंट की डेट को Unpacked For Every Fan कैप्शन के साथ साफ़ तौर पर देखा जा सकता है और नाम से ही साफ़ है की इवेंट में आपको Galaxy S20 Fan Edition देखने को मिल सकता है। यह इवेंट आप ऑनलाइन …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

Discuss

Be the first to leave a comment.