Samsung Galaxy S20 FE 5G हुआ स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की कुछ दिन पहले ख़बरें सामने आ रही थी सैमसंग ने अपने Galaxy S20 FE 5G को इंडिया में लांच कर दिया है। फोन में आपको Exynos 990 चिपसेट की जगह स्नैपड्रैगन 865 का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग अपनी किफायती 5G डिवाइस के साथ 50 हज़ार के आस-पास की प्राइस रेंज में अपनी पकड मजबूत कर रहा है। तो चलिए नजर डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Samsung Galaxy S20 FE 5G की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने Galaxy S20 FE 5G को अभी 8 हज़ार रुपए के डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है। वैसे डिवाइस की कीमत 55999 रुपए है। डिवाइस Cloud Lavender, Cloud Mint और Cloud Navy कलर ऑप्शन में लांच की है। फोन की बिक्री Amazon.in और सैमसंग की ऑफिसियल साईट पर शुरू हो चुकी है।

Samsung Galaxy S20 95G के फीचर

डिवाइस में सामने की तरफ 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले काफी पतले बेज़ेल के साथ देखने को मिलती है। पंच होल कट आउट यहाँ सीएफ 3.3mm साइज़ का मिलता है। Galaxy Note 20 Ultra की ही तरह यहाँ पर भी आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आता है जो 30X तक ज़ूम को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फ़ी कैमरा सेटअप भी इसको काफी ख़ास बनाता है।

परफॉरमेंस को देखे तो Galaxy S20 FE में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का देखने को मिलती है जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। यहाँ आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। सैमसंग फोन के साथ Xbox Pass और Youtube Premium Membership को भी उपलब्ध करवाएगी।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 25W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आपको पॉवर शेयर फीचर के साथ मिलती है।

Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Galaxy S20 FE
डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ Super AMOLEDInfinity-O Display (1080×2400), 407ppi 120Hz रिफ्रेश रेट
माप और वजन 74.5 x 159.8 x 8.4mm, 190g
कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 12MP वाइड एंगल ड्यूल पिक्सेल OIS, 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा  3x ऑप्टिकल ज़ूम, Up to 30x Super-Resolution ज़ूम, OIS
32MP सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर 7nm 64-बिट ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
मेमोरी 6GB/8GB + 128GB/256GB
सिम ट्रे हाइब्रिड म स्लॉट
बैटरी 4,500mAh
चार्जिंग फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग, सर्टिफाइड फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
नेटवर्क [5G]5G Non-Standalone (NSA), Sub6 / mmWave, [LTE] Enhanced 4×4 MIMO, Up to 5CA, LTE D/L Cat.19 (1.6Gbps), LTE U/L Cat.18 (211Mbps)  Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax 2.4G+5GHz, HE80, MIMO, 1024-QAM, Up to 1.2Gbps Download / Up to 1.2Gbps Upload Bluetooth® v 5.0, USB type-C, NFC, Location (GPS, Galileo, Glonass, BeiDou)
पेमेंट NFC, MST
सेंसर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर,बैरोमीटर, ज्ञरो सेंसर, जिओमाग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर
ऑथेंटिकेशन पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन
वाटर रेजिस्टेंस IP68

 

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageSamsung Galaxy S20 FE (इंडियन वरिएन्त) रिव्यु: बेस्ट वैल्यू डिवाइस अंडर 50,000?

सैमसंग की प्रीमियम सीरीज Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy Fold की कीमत भी काफी प्रीमियम है। इसी के चलते मार्किट के फ्लैगशिप किलर टैग का भी इस्तेमाल होता आया है। इंडियन मार्किट में किफायती कीमत के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए Samsung ने Galaxy S20 FE एडिशन को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको …

ImageSamsung Galaxy S20 FE हुआ 4,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 865 के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने आज आखिरकार अपने Galaxy S20 FE (Fan Edition) को अपने Unpacked इवेंट के जरिये लांच कर दिया है। Galaxy S20 के फैन एडिशन में आपको फ्लैगशिप ग्रेड फीचर थोडा किफायती कीमत पर उपलब्ध होते है। अन्य S20 स्मार्टफोनों की ही तरह यहाँ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.