Samsung Galaxy S20 FE हुआ 4,500mAh बैटरी और Exynos 990 के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने इंडिया में अपने लेटेस्ट Galaxy S20 के फैन एडिशन को पेश कर दिया है। Galaxy S20 के फैन एडिशन में आपको फ्लैगशिप ग्रेड फीचर थोडा किफायती कीमत पर उपलब्ध होते है। अन्य S20 स्मार्टफोनों की ही तरह यहाँ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, और 4,500mAh बैटरी का सपोर्ट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 FE की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने Galaxy S20 FE को इंडिया में 49,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है। लांच ऑफर के तौर पर यहाँ पर HDFC कार्ड पर 4000 रुपए के डिस्काउंट के साथ आपको 4000 रुपए तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

Samsung Galaxy S20 FE के फीचर

डिवाइस में सामने की तरफ 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले काफी पतले बेज़ेल के साथ देखने को मिलती है। पंच होल कट आउट यहाँ सिर्फ 3.3mm साइज़ का मिलता है। Galaxy Note 20 Ultra की ही तरह यहाँ पर भी आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आता है जो 30X तक ज़ूम को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फ़ी कैमरा सेटअप भी इसको काफी ख़ास बनाता है।

परफॉरमेंस को देखे तो Galaxy S20 FE में लेटेस्ट Exynos 990 चिपसेट का देखने को मिलती है। यहाँ आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। सैमसंग फोन के साथ Xbox Pass और Youtube Premium Membership को भी उपलब्ध करवाएगी।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 25W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आपको पॉवर शेयर फीचर के साथ मिलती है।

Samsung Galaxy S20 FE Specifications

मॉडल Galaxy S20 FE
डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ Super AMOLEDInfinity-O Display (1080×2400), 407ppi 120Hz रिफ्रेश रेट
माप और वजन 74.5 x 159.8 x 8.4mm, 190g
कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 12MP वाइड एंगल ड्यूल पिक्सेल OIS, 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा  3x ऑप्टिकल ज़ूम, Up to 30x Super-Resolution ज़ूम, OIS
32MP सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर Exynos 990
मेमोरी 8GB + 128GB
सिम ट्रे हाइब्रिड सिम स्लॉट
बैटरी 4,500mAh
चार्जिंग फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग, सर्टिफाइड फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित OneUI
नेटवर्क 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth v 5.0, USB type-C, NFC, Location (GPS, Galileo, Glonass, BeiDou)
पेमेंट NFC, MST
सेंसर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर,बैरोमीटर, ज्ञरो सेंसर, जिओमाग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर
ऑथेंटिकेशन पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन
वाटर रेजिस्टेंस IP68

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageSamsung Galaxy S20 FE (इंडियन वरिएन्त) रिव्यु: बेस्ट वैल्यू डिवाइस अंडर 50,000?

सैमसंग की प्रीमियम सीरीज Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy Fold की कीमत भी काफी प्रीमियम है। इसी के चलते मार्किट के फ्लैगशिप किलर टैग का भी इस्तेमाल होता आया है। इंडियन मार्किट में किफायती कीमत के प्रति लोकप्रियता को देखते हुए Samsung ने Galaxy S20 FE एडिशन को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको …

ImageSamsung Galaxy S20 FE हुआ 4,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 865 के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने आज आखिरकार अपने Galaxy S20 FE (Fan Edition) को अपने Unpacked इवेंट के जरिये लांच कर दिया है। Galaxy S20 के फैन एडिशन में आपको फ्लैगशिप ग्रेड फीचर थोडा किफायती कीमत पर उपलब्ध होते है। अन्य S20 स्मार्टफोनों की ही तरह यहाँ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.