Samsung S lite Luxury हुआ स्नैपड्रैगन 660 के साथ पेश; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की उम्मीद की जा रही थी सैमसंग ने अपना S lite luxury फोन आज चीन में लांच कर दिया है। यह डिवाइस काफी दिनों से Galaxy S8 Lite नाम से अफवाहों में बनी हुई थी क्योकि यह काफी हद तक डिजाईन और स्पेसिफिकेशन में Galaxy S8 के ही समान है। आप ऐसा कह सकते है की यह Galaxy S8 का क्वालकॉम चिपसेट युक्त वरिएन्त है। (Read in English)

Samsung S Lite Luxury के फीचर

Samsung S lite का सबसे मुख्य फीचर इसका Exynos चिपसेट की जगह दिया गया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट है। यहाँ पर आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

 

यह पर आपको 16MP का f/1.7 अपर्चर युक्त रियर कैमरा तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी और एंड्राइड ओरियो आधारित सॉफ्टवेयर दिया गया है।

S lite luxury में सामने की तरफ 5.8-इंच की इनफिनिटी डिस्प्ले (18.5:9) दी गयी है लेकिन स्क्रीन रेज़ोलुशन Galaxy S8/S9 की तुलना में थोडा कम  FHD+ दिया गया है।

अन्य सुविधाओ में फेस रिकग्निशन, आईरिस स्कैनर, सैमसंग पे, 4G LTE, NFC, ड्यूल-बैंड WiFi, और GPS दी गयी है। यहाँ पर सैमसंग ने फोन के साथ AKG ट्यून इयरबड दिए है।

Samsung S Lite Luxury की कीमत और उपलब्धता

S lite Luxury अभी सिर्फ चीन में JD.com के माध्यम से उपलब्ध होगा। डिवाइस की कीमत अभी के लिए 3999 युआन (लगभग 42,999 रुपए) रखी गयी है लेकिन यह 3699 युआन की कीमत पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है. प्री-आर्डर की शुरुआत 1 जून से होगी।

Samsung S Lite Luxury के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung S Lite Luxury
डिस्प्ले 5.7-इंच  (18.5:9), FHD+ (2280 x 1080 pixel) AMOLED डिस्प्ले
प्रोसेसर  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 8MP
रियर कैमरा 16MP
बैटरी 3000mAh, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
अन्य  हाइब्रिड ड्यूल सिम, 4G, VoLTE, 3G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS USB टाइप C, NFC
कीमत  लगभग 40,000 रुपए

यह भी पढ़िए: iPhone X जैसे Notch-डिस्प्ले वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageSamsung Galaxy S10 Lite हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद सैमसंग ने अभी CES 2020 में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Galaxy S10 के लाइट वर्जन S10 Lite को पेश किया था। आज कंपनी ने इसी स्मार्टफोन को इंडिया में सिर्फ 39,999 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी …

Imageपंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में सभी स्मार्टफोन मेकर नौच-डिस्प्ले के साथ-साथ बिना बेज़ेल (लगभग) वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए होड़ मची हुई है। अब बिना बेज़ल वाली डिवाइस के लिए कंपनी को काफी क्रिएटिव कदम उठाने पड़ रहे है जिनमे से सबसे आकर्षक है और नवीनतम तरीका है इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेटअप। (Best In-display Camera …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.