Home अफवाहे/लीक्स Samsung Galaxy M40 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: स्नैपड्रैगन 675 और 6GB रैम...

Samsung Galaxy M40 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: स्नैपड्रैगन 675 और 6GB रैम के साथ होगा जल्द लांच

0
Galaxy A11 India Launch

सैमसंग ने हाल ही में M-सीरीज के तहत Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 को लांच किया था। इसी के बाद चर्चा थी की कंपनी एक और M-सीरीज डिवाइस को Galaxy M40 नाम से लांच करने के लिए काम शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में Galaxy M40 को आज सुबह Geekbench बेंचमार्क साईट पर देखा गया है। तो चलिए नज़र डालते है Samsunag Galaxy M40 से जुडी जानकारी पर:

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 6 होगा 16 मई को लांच: पॉप-अप कैमरा होगा ख़ास

Samsung Galaxy M40 की गीकबेंच लिस्टिंग?

Samsung की ये डिवाइस SM-M405F मॉडल नंबर से लिस्ट की गयी है। तो इस लिस्टिंग के अनुसार, SM-M405F या Galaxy M40 में आपको स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट देखने को मिलती है। यह चिपसेट Galaxy A70 में भी देखने को मिलेगी। यह साफ़ है की 11nm प्रोसेस पर बनी यह डिवाइस 6GB रैम के साथ पेश किया जायेगा।

बेंचमार्क स्कोर को देखे तो सिंगल-कोर टेस्ट में 2372 और मल्टी-कोर टेस्ट में डिवाइस को 6440 स्कोर प्राप्त हुआ है। यह डिवाइस Galaxy M30 के एक अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश की जाएगी। लेटेस्ट लीक के अनुसार यहाँ पर आपको 1258GB तक की स्टोरेज के साथ-साथ  64GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है। यह डिवाइस ब्लू, ब्लैक और कोरल कलर के साथ उपलब्ध हो सकती है लेकिन अभी इसके लांच से जुडी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड पाई आधारित OneUI पर रन करती हुई मिलेगी और यह बात गीकबेंच लिस्टिंग से भी साफ़ होती है। कीमत का अनुमान तो यही है की बेस मॉडल आपको 20,000 रुपए की कीमत के आसप-पास ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो सकता है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version