Home न्यू लांच Samsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किये Galaxy A54 और A34; भारत...

Samsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किये Galaxy A54 और A34; भारत में ये होंगी इनकी कीमतें

0

Samsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में आज Galaxy A54 और Galaxy A34 को लॉन्च किया है। इनमें Galaxy A54 प्रीमियम स्मार्टफोन है और Galaxy A34 को मिड-रेंज बजट में पेश किया गया है। इनमें Samsung A54 में सैमसंग का Exynos 1380 चिपसेट है और Galaxy A34 को Dimensity 1080 6nm के साथ रिलीज़ किया गया है। भारत में ये दोनों फ़ोन 28 मार्च 2023 से उपलब्ध होंगे। आइये इनके फ़ीचर और कीमतें जानते हैं।

ये पढ़ें: लीक हुई Google Pixel 7a and Pixel Fold की कीमतें, 10 मई को पेश होगा फोन

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 कीमतें

Galaxy A54 में पीले (Awesome Lime), ग्रे (Awesome Graphite) और बैंगनी (Awesome Violet) रंगों के विकल्प उपलब्ध होंगे।

  • 8GB + 128GB  – 38,999 रूपए
  • 8GB + 256GB – 40,999 रूपए

Galaxy A34 पीले (Awesome Lime), ग्रे (Awesome Graphite) और सिल्वर (Awesome Silver) रंगों में बाज़ार में आया है।

  • 8GB + 128GB – 30,999
  • 8GB + 256GB – 32,999

ये दोनों स्मार्टफोन आज से 27 मार्च तक प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हैं और आपको ये 28 मार्च से मिलने लगेंगे।

लॉन्च ऑफर

  • इन स्मार्टफोनों की खरीद पर आपको कुछ बैंकों के कार्डों द्वारा 3000 रूपए का कैश बैक मिलेगा या 2500 रूपए तक का Samsung अपग्रेड बोनस भी है।
  • इन्हें प्री-आर्डर करने पर, इनके साथ आपको Galaxy Buds मात्र 999 रूपए में मिल सकते हैं।
  • EMI विकल्प भी उपलब्ध है।

ये पढ़ें: [Exclusive] Pixel 8 Pro का फर्स्ट लुक: Google I/O 2023 में हो सकता है पेश

Samsung Galaxy A54 और Galaxy A34 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A54 में 6.4-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है। फ़ोन में कंपनी ने इसके प्रेडीसेसर में मौजूद Exynos 1280 चिपसेट को इस बार बदलकर यहां लेटेस्ट Exynos 1380 चिपसेट दिया है। इसमें फ्रंट पर 32MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर है और रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस मौजूद है।

Galaxy A34 में 6.6-इंच की फुल एचडी+ 120Hz sAMOLED डिस्प्ले है। ये फ़ोन Dimensity 1080 चिपसेट पर काम करता है। इसमें आपको 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सामने की तरफ, वॉटरड्रॉप नौच में 13MP का सेंसर मौजूद है।

कंपनी के अनुसार, इस बार इन स्मार्टफोनों में OIS और लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर किया गया है। इनमें Nightography मोड है और AI की क्षमता भी पहले से अच्छी है। इसके अलावा इस बार कंपनी ने डिस्प्ले में भी आउटडोर विज़िबिलिटी पर काम किया है और इन फोनों की स्क्रीन अच्छी सूरज की रौशनी में भी देखी जा सकती है।

Samsung Galaxy A54 5G और and Galaxy A34 5G, दोनों में Android 13 के साथ One UI 5.1 है। इनमें आपको 5000mAh की बैटरी, 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version