Samsung Galaxy A06 5G इस किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, मिल रहे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung Galaxy A06 5G फोन की कीमत की जानकारी लीक हुई थी और अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में One UI 7 के साथ पेश किया गया है। ये MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। आगे Samsung Galaxy A06 5G स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Flipkart Premier League Sale 2025 में आधी कीमत में मिलेंगे टैबलेट्स, इस तारीख से हो रही है शुरू

Samsung Galaxy A06 5G की कीमत

इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपए, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए, और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। फोन को ब्लैक, ग्रे और लाइट ग्रीन इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

इस फोन के साथ 699 रूपये की कीमत वाला Samsung Care+ का एक साल के स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज मात्र 128 रुपए में मिल रहा है। ग्राहक इसे कम से कम 875 रुपए प्रतिमाह की EMI पर खरीद सकते हैं। फोन बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A06 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 4 साल तक के OS अपडेट मिल रहे हैं।

फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके बैकपैनल पर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल (f/2.0) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOppo Find X9 Series भारत में लॉन्च: 2 दिन चलने वाली बैटरी और धमाकेदार फीचर

Oppo ने चीन में अपनी प्रीमियम Oppo Find X9 Series को पेश करने के लगभग 20 दिन बाद ही, इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Find X9 और Find X9 Pro में दमदार चिपसेट, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचरों के साथ बड़ी बैटरी भी हैं, जिनके साथ ये लगभग 2 दिन तक …

ImageVivo X Fold 5 इस कीमत पर हो गया भारत में लॉन्च, मिल रहें ये वाले धांसू फीचर्स

Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए आज भारत में Vivo ने भी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन Galaxy Z Fold 7 से पूरे 25 हजार तक सस्ता है, और फोन में 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्‍प्‍ले के साथ अन्य शानदार फीचर्स भी …

ImageSamsung Galaxy F06 5G इस किफायती कीमत पर धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

काफी समय से Samsung अपने किफायती फोन Samsung Galaxy F06 5G को टीज कर रहा था, और इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यूनिक डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में फोन में आपको काफी अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं। आगे Samsung Galaxy F06 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

ImageSamsung का ये फोन 6GB+128GB स्टोरेज में भी हुआ लॉन्च, इस कीमत में मिल रहें ये बेहतरीन फीचर्स

Samsung ने भारत में अपने मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A26 5G का 6GB+128GB वेरिएंट आज लॉन्च कर दिया है, इसके पहले इसका सिर्फ 8GB वाला वेरिएंट ही उपलब्ध था। इस फोन को 8GB वाले वेरिएंट के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया गया है। आगे Samsung Galaxy A26 5G 6GB+128GB की कीमत के साथ …

ImageSamsung Galaxy A06 5G इस किफायती दाम में जल्द बाजार में धूम मचाएगा, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

अभी हाल ही में Samsung ने अपना F सीरीज का किफायती 5G फोन Galaxy F06 5G लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy A06 5G को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर द्वारा इसका ऑफिशियल पोस्टर साझा किया गया है, जिससे Galaxy A06 5G की कीमत की जानकारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.