Samsung Galaxy A 2020 का लांच इवेंट हुआ टीज़: हो सकता है Galaxy A51

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले काफी दिनों से मार्किट में खबरें चल रही थी की सैमसंग अपनी अगली Galaxy A-सीरीज डिवाइस पर काम कर रहा है। डिवाइस को इसी महीने लांच की जाने की उम्मीद इसलिए भी काफी बढ़ गयी थी क्योकि रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की मास-प्रोडक्शन शुरू की जा चुकी है।

आज ही सैमसंग के आधिकारिक अकाउंट पर एक विडियो को पोस्ट किया गया है जिसमे आप साफ़ तौर पर Galaxy A 2020 को देख सकते है जिसमे कर्व एज के साथ सामने की तरफ पंच होल डिस्प्ले भी देखने को मिल सकती है। उम्मीद के अनुसार यह डिवाइस 12 डिवाइस को Galaxy A51 के नाम से लांच की जा सकती है।

तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस से जुडी लीक स्पेसिफिकेशन पर:

यह भी पढ़िए: Samsung के अलावा साल 2019 के बेस्ट ड्यूल कर्व डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

Galaxy A51 के जुडी जानकरी

DroidShout के मुताबिक, यह अपकमिंग स्मार्टफोन 6.5-इंच sAMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। खबर है कि इस स्मार्टफोन के रियर साइड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा और यह स्मार्टफोन 4,000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन Android 10 पर  बेस्ड One UI 2.0 OS पर रन करेगा।

Samsung Galaxy A51 To Go Official On December 12

फिलहाल हम इस स्मार्टफोन में आने वाले प्रोसेसर के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन बता दें कि Galaxy A50 और Galaxy A50s में Exynos 9610 और Exynos 9611 SoC दिया गया है। हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस अपकिंग स्मार्टफोन को बेहतर परफॉरमेंस देने के लिए शायद नया प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि अक्टूबर में सामने आई एक Geekbench लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन  को Exynos 9611 SoC के साथ लिस्टेड देखा गया है।

लिस्टिंग में डिवाइस को 4GB रैम के साथ दिखाया गया है। Galaxy A51 को इस लिस्टिंग में सिंगल-कोर में 323 मिला है और मल्टि-कोर में 1,185 स्कोर मिला था। यह स्कोर काफी हद तक Galaxy A50sके जैसे दिखाई देते  हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक Galaxy A51 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोयडा फेसेलिटी में शूरू हो चुका है। इसके अलावा लीक हुई तस्वीर में इस स्मार्टफोन में USB Type-C और 3.5mm पोर्ट भी देखा गया है।

Related Articles

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageSamsung Galaxy A51 की गीकबेंच लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन आई सामने: एंड्राइड 10 के साथ होगा लांच

सैमसंग ने इसी साल की शुरुआत में Galaxy A50 को इंडिया में लांच किया था जिसमे आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। कंपनी ने इसी को और बेहतर बनाते हुए अगस्त महीने में Galaxy A50s को भी लांच कर दिया। इसके बाद आज सामने आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग जल्द ही …

Imageलांच से पहले Samsung Galaxy M30 की जानकारी हुई लीक; बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे की हुई पुष्ठी

सैमसंग ने पिछले महीने अपने 2 किफायती स्मार्टफोन नयी M-सीरीज के तहत लांच किये थे। लांच से पहले यही उम्मीद थी की कंपनी यहाँ पर एक स्मार्टफोन और लांच करेगी जिसका नाम Samsung Galaxy M30 होगा। अब हाल ही में डिवाइस से जुडी काफी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार यह डिवाइस सीरीज का हाई वरिएन्त होगा …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.