Home न्यूज़ Redmi Note 12 सीरीज़, इस मामले में रह गयी Redmi Note 11...

Redmi Note 12 सीरीज़, इस मामले में रह गयी Redmi Note 11 सीरीज़ से पीछे

0

Xiaomi ने अभी हाल ही में चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition शामिल हैं। चीन में इस सीरीज़ की पहली सेल भी समाप्त हो चुकी है, जिसमें कंपनी का कहना है कि उन्होंने मात्र आधे घंटे में इस सीरीज़ के 3,50,000 यूनिट सेल किये। ये संख्या इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों को मिलाकर दी गयी है, अब कौन-से फ़ोन के कितने यूनिट सेल हुए, ये अलग-अलग कंपनी ने नहीं बताया। लेकिन ये नंबर चीन में Redmi Note 11 सीरीज़ के सेल हुए यूनिट के नंबर से काफी कम है और इसी मामले में ये लेटेस्ट सीरीज़ यहां पीछे है। आइये इस विषय में और जानते हैं।

ये पढ़ें: इन स्मार्टफोनों पर हाई क्वालिटी में देखें अपने बेस्ट हिंदी शो

ये पढ़ें: 2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming smartphones in November 2022) 

ये पढ़ें: Redmi Note 12 vs Redmi Note 11: जानिये क्या बदला और कब तक आएगा भारत में

प्रेडेसर के मुकाबले कम सेल हुए Redmi Note 12 सीरीज़ के फ़ोन

चीन में Note 12 सीरीज़ की फर्स्ट सेल को लेकर, Xiaomi ने बताया है कि 31 अक्टूबर को इस सीरीज़ की पहली सेल में 3,50,000 यूनिट मात्र आधे घंटे में सेल हो गए, लेकिन साथ ही कंपनी ने ये भी साफ़ किया कि ये संख्या पिछले Redmi note 11 सीरीज़ की पहली सेल में मात्र आधे घंटे में बिके 5,00,000 यूनिट के मुकाबले काफी कम है। Xiaomi का मानना है कि Note 12 सीरीज़ शायद उतनी पॉपुलर नहीं हो पायी, जितनी पिछले साल Redmi Note 11 सीरीज़ रही। हालांकि फीचरों की बात करें तो, Note 12 सीरीज़ के सभी फोनों में 5G सपोर्ट के साथ नए चिपसेट और अन्य अपग्रेडेड फ़ीचर मौजूद हैं और कीमतें भी सही हैं। Redmi Note 12 Pro और Pro Plus दोनों में MediaTek का Dimensity 1080 चिपसेट मौजूद है। इसके अलावा Note 11 सीरीज़ का बेस मॉडल जो पिछले साल 4G सपोर्ट के साथ आया था, अब इस लेटेस्ट Note 12 सीरीज़ में बेस मॉडल को भी 5G सपोर्ट के साथ ही रिलीज़ किया गया है।

भारत में Xiaomi 12i सीरीज़ स्मार्टफोन होंगे Note 12 सीरीज़ के रीब्रैंडेड वर्ज़न

अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार Redmi Note 12 Pro Plus भारत में Xiaomi 12i HyperCharge के नाम के साथ लॉन्च होगा, जिसमें आपको 200MP प्राइमरी कैमरा और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर मिलेंगे।

इसके अलावा इन स्मार्टफोनों की कीमतें भी नीचे दी गयीं हैं और ये भारत में लगभग इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किये जायेंगे, लेकिन इसके लिए आपको जनवरी या फरवरी 2023 तक का इंतज़ार करना होगा।

Redmi Note 12 5G

  • 4+128GB – 1199 युआन (लगभग 13,600 रूपए)
  • 6+128GB – 1299 युआन (लगभग 14,800 रूपए)
  • 8+128GB – 1399 युआन (लगभग 16,000 रूपए)
  • 8_256GB – 1599 युआन (लगभग 18,200 रूपए)

Redmi Note 12 Pro

  • 6+128GB – 1699 युआन (लगभग 19,300 रूपए)
  • 8+128GB – 1799 युआन (लगभग 20,500 रूपए)
  • 8+256GB – 1999 युआन (लगभग 22,800 रूपए)
  • 12+256GB – 2199 युआन (लगभग 25,000 रूपए)

Redmi Note 12 Pro+

  • 8+256GB – 2199 युआन (लगभग 25,000 रूपए)
  • 12+256GB – 2399 युआन (लगभग 27,300 रूपए)

सोर्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version