Samsung Galaxy J7 Max को खरीदने एवं ना खरीदने के कारण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गैलेक्सी जे 7 मैक्स स्मार्टफोन के लांच के साथ, सैमसंग ने अपनी J सीरीज एक और नाम जोड़ा है। फ़ॉबलेट-आकार की आउटिंग वाला यह फ़ोन कुछ बेहतरीन सुविधाओं से भरा है, लेकिन किसी भी अन्य स्मार्टफ़ोन की तरह, इसमें भी कुछ सीमिततायें हैं। (Read in English)

हमने फोन की खूबियों और खामियों की एक सूची को एक साथ रखा है, ताकि आप फोन का आकलन आसानी से कर सकें, और यह तय कर सकें कि क्या यह फोन आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप है ?

सैमसंग गैलेक्सी J7 मैक्स को क्यों खरीदें?

सैमसंग पे मिनी

यह सैमसंग के मोबाइल लेन-देन एप सैमसंग पे का लाइट या ट्रिम संस्करण है, जिसे सैमसंग पे मिनी का नाम दिया गया है। यह ऐप सैमसंग पे की तरह ही काम करता है, हालांकि यह अभी तक केवल यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से किए गए लेनदेन के लिए ही सीमित है।

जे 7 मैक्स सैमसंग पे मिनी एप्लिकेशन को पेश करने वाला पहला स्मार्टफोन है, जो आपके लिए त्वरित लेनदेन, बैलेंस की जांच आदि जैसे कामों को आसान बनाता है।

सोशल कैमरा

जे 7 मैक्स में यह एक और रोचक विशेषता है, जो विशेष रूप से सोशल मीडिया के शौक़ीन लोगों के लिए डिज़ाइन की गयी है। यह एप्प आपकी तस्वीरों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को सीधे अपलोड करने का विकल्प प्रदान करता है।


इसके अलावा, एप्प में ऐसे कई फिल्टर उपलब्ध हैं जो उपयोगकर्ताओं को लाइव तस्वीरों के साथ एनिमेटेड ऑब्जेक्ट्स को जोड़ने की सुविधा प्रदान करते हैं, साथ ही एआर सुविधाएं भी ठीक काम करती हैं, और कैमरा ऐप को आस-पास के ऑब्जेक्ट्स और स्थानों का पता लगाने की अनुमति देती है।

समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट

एक हाइब्रिड सिम स्लॉट वाले स्मार्टफोन के मुकाबले, अब यह एक सुविधा बहुत उपयोगी है। यह उपयोगकर्ताओं को एक साथ दो सिम कार्ड और साथ ही साथ microSD कार्ड तीनों का उपयोग करने में सक्षम बनाता है।


साथ ही, फोन में यूएसबी-टाइप सी स्लॉट उपस्थित है जो उपयोगकर्ताओं को एक अतिरिक्त माइक्रो SD कार्ड या एक एक्सटर्नल ड्राइव का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है।

बेहतरीन सॉफ्टवेयर

जे 7 मैक्स की अन्य खूबियों में इसका एंड्रॉइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम भी शामिल है जिसे सैमसंग के बेहतरीन फोनों वाली UI के साथ पेश किया गया है।

सैमसंग की UI काफी उन्नत और सुगठित है, जिसमें सही जगहों पर सभी सही विकल्प दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर पूरी तरह से री डिफाइन किया गया है और एस 8 सीरीज के प्रीमियम हैंडसेट की तर्ज पर काम करता है।

सैमसंग गैलेक्सी J7 मैक्स को ना खरीदने के कारण

कोई गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन नहीं

आज कल लगभग हर स्मार्टफोन, गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा वाली स्क्रीन के साथ आता है, लेकिन दुर्भाग्यवश, जे 7 मैक्स में इस प्रकार की सुरक्षा का अभाव है। यूं तो इस कमी को टेम्पर्ड ग्लास की परत के प्रयोग से सुधारा जा सकता है, लेकिन अगर सैमसंग ने गोरिल्ला ग्लास का विकल्प चुना होता तो बेहतर होता।

फास्ट चार्जिंग नहीं

सैमसंग जे 7 मैक्स हैंडसेट के विपक्ष में यह एक और कमी है।अन्य फोन को देखते हुए, हमें लगता है कि कंपनी को फोन में इस सुविधा को जोड़ना चाहिए था।

गलत स्पीकर प्लेसमेंट

फोन में सिर्फ एक स्पीकर दिया गया है, जो कि संदेहपूर्ण लगता है। दिया गया स्पीकर छोटे आकार का है, जो कि फोन के दाहिनी ओर रखा गया है, जो अधिकतर दाएं हाथ के यूजर्स द्वारा प्रयोग करते समय खुद ही अँगुलियों से ढंक जाएगा।

Related Articles

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageSamsung Galaxy A51 रिव्यु

लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपनी A-सीरीज को एक नए सदस्य A51 के साथ थोडा और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन A50s का एक अपग्रेड वरिएन्त है। तो पिछली बार की तुलना में आपको यहाँ क्या बदलाव देखने को मिलते है? Galaxy A51 में आपको प्राइस और स्पेसिफिकेशन …

ImageSamsung Galaxy A7 (2018) Review in Hindi | सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) रिव्यु हिंदी में

पिछले कुछ सालो तक चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के बीच मुकाबला 20 हज़ार की कीमत के अंदर ही सीमित रहता था और सैमसंग की A-सीरीज ही यूजर के लिए एक मिड-रेंज विकल्प के तौर पर उपलब्ध होती थी लेकिन आज कहानी बिलकुल बदल चुकी है। (Samsung Galaxy A7 (2018) review read in english) ओप्पो, विवो जैसे …

ImageMoto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

Motorola Edge सीरीज़ पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी जगह पक्की करती गई है। इसका उद्देश्य फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर देना है, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम की कीमतों से कम दामों पर। नया Moto Edge 70 Max भी ठीक इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

1 Comment
User
Vaibhav tiwari
Anonymous
7 years ago

Jio ki sim j7max me switch of ku btatiti h

Reply