Home अफवाहे/लीक्स Realme 5i और Realme C3 हो सकते है रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन:...

Realme 5i और Realme C3 हो सकते है रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन: होंगे साल 2020 में लांच

0
Realme 5

हाल ही में इंडियन मार्किट में Realme X2 Pro और Realme X2 को लांच करने के बाद से ही कंपनी काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हो रही है। इसके अलावा कंपनी ने चीन में भी जल्द ही अपने पहले 5G स्मार्टफोन को भी लांच करने वाली है। Realme X50 नाम से यह डिवाइस जल्द ही इंडिया में भी पेश हो सकती है।

इसी क्रम में कंपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस के अलावा शायद से बजट डिवाइसों को भी निकट भविष्य में लांच करने वाली है। जी हाँ ताजा सामने आई लीक के अनुसार Realme जल्द ही Realme 5i और Realme C3 को अगले साल की शुरुआत में लांच कर सकती है।

यह भी पढ़िए: Realme X2 रिव्यु: “रियल” मिड रेंज फ्लैगशिप किलर?

Realme C3 और Realme 5i से जुडी जानकारी

सिंगापुर की Infocomm Media Development authority के जरिये सामने आई जानकारी के अनुसार Realme के 2 नए स्मार्टफोन को सर्टिफाइड किया गया है। दोनों फ़ोनों का नाम आप नीचे दी गयी इमेज में Realme C3 और Realme 5i को साफ़-साफ़ देख सकते है।

यहाँ पर Realme C3 शायद से मई महीने में लांच किये गये Realme C2 का एक अपग्रेड वर्जन हो सकता है। अभी के लिए डिवाइस से जुडी कोई और जानकरी तो सामने नहीं आई है।

इसी के साथ अगर बार करे तो Realme 5i भी हो सकता है Realem 5 सीरीज का ही एक और स्मार्टफोन है जिसमे आपको Realme 5 से थोडा कम फीचर दिए गये हो क्योकि Realme 5s, स्टैण्डर्ड वरिएन्त और प्रो वरिएन्त के बीच में पहले से ही मौजूद है।

हो सकता है मार्किट में दोनों फ़ोनों को एंड्राइड पाई आधारित Color OS 6 पर ही लांच किया जाये।

Realme X50 से जुडी अफवाहे

अगर बात करे तो कंपनी का अगला स्मार्टफोन Realme X50 5G अगले साल चीन में लांच किया जायेगा जिसकी कुछ जानकरी अभी से पता चल चुकी है तो चलिए उनपर भी नज़र डालते है:

अगर डिवाइस से जुड़े लेटेस्ट लीक को ध्यान में रखे तो फोन में आपको 90Hz की sAMOLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी जा सकती है। फोन को 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB इन तीन वरिएन्त में पेश किया जायेगा।

Realme अपने क्वैड कैमरा ट्रेंड के साथ यहाँ 64MP का प्राइमरी कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला क्वैड कैमरा सेटअप दे सकता है।

अफवाहों के अनुसार यहाँ 32MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा 8MP के वाइड-एंगल के साथ दिया जा सकता है। फोन में 4,500mAH की बड़ी बैटरी Super VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version