Home अफवाहे/लीक्स Realme X7 Max 5G होगा इंडिया में 31 मई को लांच

Realme X7 Max 5G होगा इंडिया में 31 मई को लांच

0

Realme X7 Max 5G भारत में 31 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। यह फोन भारत का पहला MediaTek Dimensity 1200 5G प्रोसेसर वाला फोन होगा।

यह Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है जो कि मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में यह रियलमी X7 सीरीज का ही एक भाग होगा जिसमें फिलहाल Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G स्मार्टफोन आते हैं।

Realme X7 Max 5G स्पेसिफिकेशन

इस फोन के लिए बनाई गई अधिकारिक माइक्रोसाइट पर इसकी कुछ और स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। Realme X7 Max 5G में 6.43 इंच की sAMOLED डिस्पले होगी। इसमें 100% DCI-P3 कलर स्पेस होगा। इसका रिजोल्यूशन FHD+ होगा। डिस्पले में 1000 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस होगी और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 8,000,000:1 है।

यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। कलर ऑप्शन्स में ब्लैक, ग्रे और पिंक वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर है। 8MP का अल्ट्रा वाइडएंगल लेंस है। वहीं 2MP का मैक्रो शूटर भी है। फ्रंट की साइड में होल पंच कटआउट के अंदर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है।

Realme X7 Max 5G का डिजाइन हू-ब-हू Realme GT Neo के जैसा ही दिखता है। इसकी स्पेसिफिकेशन भी समान ही हैं। इसीलिए इसे भारतीय मार्केट का रिब्रांडेड Realme GT Neo कहा जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है। इसमें 50W का सुपर डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसका भार 179 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.4mm है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version