Home न्यूज़ Realme X50 Youth Edition 5G कनेक्टिविटी और 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के...

Realme X50 Youth Edition 5G कनेक्टिविटी और 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है लांच

0

Realme X50 Youth Edition स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन में 5G सपोर्ट और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आराम से देखा जा है। यह यूथ एडिशन फोन Realme X50 5G फोन का ही नया एडिशन या वरिएन्त हो सकता है, जो पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था।

Realme ने भारत इसी साल फरवरी महीने में Realme X50 Pro 5G फोन को पेश किया था।इसके बाद चीन में भी ये फोन कुछ समय बाद लॉन्च कया गया। 3C वेबसाइट से पहले यह Realme X50 Youth Edition फोन MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

X50 Youth Edition 5G फोन चीनी 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX2052 के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, यह लिस्टिंग फोन के 5जी सपोर्ट और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं करती।

Realme X50 Youth Edition से जुडी जानकारी

पुरानी लीक के अनुसार, रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन में 6.55-इंच LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है। यह MediaTek Dimensity 1000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दी जा सकती है।

इसके अलावा फोन में क्वैड रियर कैमरा सेटअप की भी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल के पोट्रेट कैमरा के साथ दिया जाएगा।

सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा Realme X50 Youth Edition में 5,000 एमएएच की बैटरी VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। इसके अलावा 3C साइट से फोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिलती। सिर्फ यह इशारा मिलता है कि नया वेरिएंट भविष्य में जल्द लॉन्च हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version