कंपनी ने लॉन्च से पहले बतायी Realme P3 की कीमत, मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें डिटेल्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपने नए फोन P3 5G को 19 मार्च को लॉन्च करने वाली है, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन, Realme P3 5G, की भारतीय कीमत और लॉन्च से जुड़ी जानकारियाँ आधिकारिक रूप से शेयर कर दी हैं। ये एक किफायती स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon 6 Gen 4 5G चिपसेट, 50 MP प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर हैं।

क्या होंगी Realme P3 5G की कीमतें

Realme P3 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा:

  • 6GB + 128GB: ₹16,999 (बैंक ऑफर्स के बाद कीमत ₹14,999)
  • 8GB + 128GB: ₹17,999 (बैंक ऑफर्स के बाद कीमत ₹15,999)
  • 8GB + 256GB: ₹19,999 (बैंक ऑफर्स के बाद कीमत ₹17,999)

बैंक ऑफर्स के तहत 2,000 रुपए की छूट दी जाएगी, हालांकि ये ऑफर किस बैंक के साथ मान्य होगा, इसकी जानकारी लॉन्च के दिन मिलेगी। लॉन्च वाले दिन ही, इस फोन की सेल 19 मार्च को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी, जिसमें ग्राहक Realme की वेबसाइट और Flipkart से फोन खरीद सकेंगे।

Realme P3 5G

Realme P3 5G स्पेसिफिकेशन

Realme P3 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ (2400×1080 पिक्सल) डिस्प्ले होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। ये ओक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 4 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसके साथ इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल हैं। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगी। बैटरी की जानकारी अभी कंपनी द्वारा सामने नहीं आयी है।

किफायती Realme P3 5G को आप तीन – कॉमेट ग्रे, नेबुला पिंक और स्पेस सिल्वर रंगों में खरीद पाएंगे। अन्य फीचरों में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट, Realme UI 5.0 शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products