Realme Narzo 50 के साथ 12,999 रूपए में मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा जैसे फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज अपनी किफ़ायती Narzo सीरीज़ में एक नए सदस्य को शामिल किया है। जैसा कि कंपनी ने कहा था, Realme Narzo 50 आज भारतीय बाज़ार में आ गया है। इस स्मार्टफोन में कम कीमत में आपको अच्छे स्पेसिफिकेशन देने की पूरी कोशिश की गयी है। स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, DRE, 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फ़ीचर शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में आपको क्या फ़ीचर मिलने वाले हैं, आइये ज़रा विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: [Exclusive] Google Pixel 7 Pro की तस्वीरों में दिखा पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पूरा डिज़ाइन

कीमतें और उपलब्धता

Realme Narzo 50 को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप नीले और काले रंग में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 3 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे आप Amazon और realme.com के अलावा नज़दीकी मोबाइल स्टोरों से खरीद सकते हैं।

  • 4GB+64GB- 12,999 रूपए
  • 6GB+128GB – 15,499 रूपए

Realme Narzo 50 स्पेसिफिकेशन

Narzo 50 में 6.6 इंच की फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले है। इसमें एलसीडी पैनल मिलेगा और यहां आपको 90.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ काफी बड़ी स्क्रीन मिलती है। ओक्टा कोर MediaTek Helio G96 चिपसेट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम के साथ DRE (डायनामिक रैम एक्सपैंशन) फ़ीचर भी मिलता है, जो आपके 5GB तक ROM को RAM में बदल सकता है, जिसके बाद इसमें आपको कुल 11GB तक की रैम मिलेगी।

इसके अलावा फ़ोन में 128GB तक की इंटरनल मेमोरी है। फ़ोन में मौजूद डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आप स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का B&W पोर्ट्रेट लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए भी यहां 16MP का पंच होल कैमरा मौजूद है।

इसके अलावा फ़ोन को लम्बे समय तक बिना रूकावट ने इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए यहां आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है और साथ में 33W Dart चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग है। इसके साथ आपका ये फ़ोन 0 से 100% तक केवल 1 घंटे में चार्ज हो जाता है।

इसके अलावा अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम स्लॉट, जैसे फीचर भी मिलेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageOppo Find X5 सीरीज़ 120Hz डिस्प्ले और 80W VOOC चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC से बस कुछ दिन पहले, आखिरकार स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी नयी फ्लैगशिप Find X5 सीरीज़ लॉन्च कर दी है। फिलहाल ये नयी Find X सीरीज़ चीन में पेश की गयी है और इसमें Oppo Find X5 और Find X5 Pro, दो स्मार्टफोन हैं। इसी के साथ Oppo ने नए Enco X2 TWS बड्स …

ImageRealme 9i 5G Dimensity 810 के साथ भारत में 14,999 रूपए में लॉन्च

Realme 9 सीरीज़ में आज कंपनी ने एक और नया फ़ोन Realme 9i 5G लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च हुए Realme 9i का ही 5G वैरिएंट है। कंपनी ने भारत में इसे किफ़ायती बाज़ार में लॉन्च किया है, जहां ये Samsung M-सीरीज़, Poco और Narzo सीरीज़ के स्मार्टफोनों को टक्कर देगा। …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.