बेहद कम दाम में इस फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा Realme GT Neo 5, Geekbench से लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 के लॉन्च पूरी तैयार कर चुका है। GT Neo 5 में पहली बार हमें Realme की 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसे कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है। इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन की पहली झलक हम यही Smartprix पर आपको दिखा चुके है और अब इसे Geekbench पर भी देखा गया है, जहां से पता चलता है कि इसमें पिछले साल का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 आएगा। इस बेंचमार्किंग साइट पर इस फ़ोन को मॉडल नंबर RMX3708 के साथ देखा गया है। आइये जानते हैं गीकबेंच से इसके और कौन से स्पेसिफिकेशन सामने आये हैं।

ये पढ़ें: Realme 10 4G रिव्यु: कीमत कम, लेकिन 5G की दौड़ में क्या सफल होगा ये 4G फ़ोन ?

Realme GT Neo 5 के मुख्य फ़ीचर Geekbench से लीक हुए

आइये जानते हैं कि Realme GT Neo 5, जो कि लगभग 30,000 से 35,000 रूपए के आस-पास में आ सकता है, का गीकबेंच स्कोर क्या है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं।

Realme GT Neo 5 को इस साइट पर RMX3708 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इस पर नज़र आयी लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन में ट्राई-क्लस्टर पर बना Snapdragon 8 Gen 1 4nm चिपसेट होगा , जिसमें प्राइम कोर 3.0 GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें आपको 16GB तक की रैम भी मिलेगी। Geekbench पर इसका सिंगल कोर स्कोर 1279 पॉइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 3902 पॉइंट्स है।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro+ 5G Vs Redmi Note 12 Pro+ 5G: कौन सा आपके लिए ज़्यादा बेहतर ?

इस बेंचमार्किंग साइट द्वारा ये भी सामने आया है कि GT Neo 5 में Android 13 के साथ Realme UI 4.0 स्किन मिलेगी। और इसमें Adreno 730 GPU होगा।

अन्य फीचरों की बात करें तो, फ़ोन में 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट का मिलना तो तय है ही। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने के आसार हैं।

अच्छी बात ये है कि एक फ्लैगशिप चिपसेट और 240W चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचरों के साथ भी ये फ़ोन मिड-रेंज सेगमेंट आएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Image[एक्सक्लूसिव] Realme GT Neo 5 की पहली झलक सामने आयी

Realme काफी तेज़ी से स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अभी कंपनी ने मिड-रेंज में Realme 10 Pro (रिव्यु) और Realme 10 Pro+ (रिव्यु) को लॉन्च किया है और अब लगता है कि कंपनी के फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT Neo 5 की बारी है। GT Neo 5 की चर्चा तो काफी समय से हो रही, लेकिन …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImagePOCO M8 Power रिव्यू: ₹25,000 से कम में लगभग सब कुछ, सिर्फ एक कसार रह गई

POCO M8 Power के साथ POCO की M-सीरीज़ हमेशा से बुनियादी चीज़ें ठीक से करने और बाकी दिखावे को छोड़ देने पर टिकी रही है, और M8 Power इस सोच पर इस दाम के किसी भी हालिया फोन से ज़्यादा टिका हुआ है। ₹21,999 से शुरू होकर ये एक भरी हुई भीड़ में उतरा है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products