Home न्यूज़ Realme की तरफ से आ रहे हैं, Fold और Flip फ़ोन, मिला...

Realme की तरफ से आ रहे हैं, Fold और Flip फ़ोन, मिला ये बड़ा संकेत

0
Realme VP Madhav Sheth Hints At Upcoming Realme Fold/ Flip

धीरे धीरे फोल्डेबल स्मार्टफोनों का बाज़ार बढ़ता जा रहा है। अभी तक भारत में Samsung, Oppo और Motorola के फोल्डेबल या फ्लिप फ़ोन ही नज़र आये हैं। इस साल Tecno ने भी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया और अब Realme भी फोल्डेबल स्मार्टफोनों की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाने जा रही है। Realme इंडिया के हेड, माधव सेठ ने खुद फोल्डेबल / फ्लिप स्मार्टफोन का टीज़र अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। Realme Fold या Realme Flip भी अब जल्दी ही दस्तक दे सकते हैं। आइये जानते हैं कंपनी हेड का क्या कहना है –

ये पढ़ें: Poco X5 इस तारीख को भारत में होगा लॉन्च, कीमतें सामने आयीं

दरअसल कंपनी हेड, माधव सेठ ने एक फोल्डेबल स्मार्टफोन को टीज़ करते हुए, फैंस से पूछा है कि क्या वो कंपनी की तरफ से अगले फ़ोन के रूप में एक फोल्डेबल स्मार्टफोन चाहते हैं। इससे साफ़ है कि अब Realme, Samsung और Oppo के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोनों के बाज़ार में टक्कर लेने को तैयार है।

Realme Fold/ Realme Flip: Expectations

Realme के नए फ्लिप फ़ोन का डिज़ाइन Oppo के Oppo Find N2 Flip जैसा हो सकता है। वहीँ फोल्डेबल फ़ोन के डिज़ाइन की प्रेरणा कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 4 से भी ले सकती है। लेकिन ये किफ़ायती फोल्डेबल फ़ोन होंगे, जिनकी कीमत Samsung के फोल्डेबल फोनों से काफी कम होगी। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि Realme चीन के वाईस प्रेज़िडेंट, Xu Qi ने पिछले साल बताया था कि कंपनी 2023 के लिए एक अफोर्डेबल फोल्डेबल पर भी काम कर रही है। अगर ये सही है, तो आपको कम दाम में एक फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्दी ही बाज़ार में नज़र आएगा।

ये पढ़ें: iPhone 14, 14 Plus में आया नया कलर वैरिएंट, कमाल का है ये रंग

कंपनी के इन स्मार्टफोनों के और टीज़रों के भी जल्दी आने की सम्भावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version