इस फोन में मिल रहें शानदार AI फीचर्स, कीमत 8 हजार रुपए से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Realme C71 लॉन्च कर दिया है, जिसे कुछ खास AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में आपको 6300mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। इसकी खास बात है, कि इस फोन को इतनी बड़ी बैटरी और AI फीचर्स के साथ 8,000 रुपए से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। आगे Realme C71 4G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: X Down: ये यूजर्स नहीं कर पा रहें, आज सुबह से भारत में प्लेटफॉर्म का उपयोग

Realme C71 की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपए, और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपए है। हालांकि 6GB RAM वाले वेरिएंट को ऑफर के साथ आप 7,999 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Realme C71 5G Colors

इस फोन को सी ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक इन दो रंगों में पेश किया गया है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

Realme C71 4G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Realme UI के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 6GB तक की RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 13MP का Omnivision OV13B प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो PDAF ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है, जो जेस्चर-आधारित कैप्चर फीचर को सपोर्ट करता है। इसी के साथ फोन में AI इरेज़र, प्रो मोड, क्लियर फेस और डुअल-व्यू वीडियो जैसे शानदार AI फीचर्स भी मिलेंगे।

फोन 6300mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे इसे पॉवर बैंक के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़ें: PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त का इस तारीख को हो सकता है ऐलान, ऐसे जानें आपका नाम है या नहीं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.