Realme C11 हुआ MediaTek Helip G35 और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की काफी दिनों से चर्चा में रहने के बाद आखिर आज रियलमी ने अपना बजट स्मार्टफोन Realme C11 लांच कर दिया है। मलेशिया में पेश किये गये इस फोन में आपको मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो कंपनी के अनुसार 40 दिन का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Realme C11 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने डिवाइस को MInt Green और Pepper Gray कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। फोन की कीमत यहाँ RM 429 यानि की लगभग 100 डॉलर / 7560 रुपए रखी गयी है। अभी यह डिवाइस 7 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जिसके साथ आपको लांच ऑफर के तहत Realme Buds 2 फ्री में दिए जायेंगे।

Realme C11 के फीचर

रियलमी C1 में आपको 20:9 रेश्यो वाली 6.52- इंच HD+ की वाटरड्राप नौच वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.3GHz MediaTek Helio G35 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 2GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प के साथ मिलती है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में आपको स्प्लैश रेसिस्टेंट (P2i कोटिंग) भी मिलती है। इसके अलावा यहाँ ट्रिपल कार्ड स्लॉट भी दिया है।

Realme C11 आपको एंड्राइड 10 ओरियो आधारित realme UI के साथ 5,000mAh की बैटरी 10W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।

Realme C11 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme C11
डिस्प्ले 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, 20:9 स्क्रीन रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 3
प्रोसेसर 2.3GHz MediaTek Helio G35
रैम 2GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित realme UI
रियर कैमरा 13MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 5MP AI ब्यूटी फीचर
माप और भार 164.4 × 75.9 × 9.1mm ; 196g
बैटरी 5,000mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB
कीमत

 

Related Articles

Image₹20,000 में बेहतरीन स्मार्टफोन (सितंबर 2026), 8,000mAh बैटरी से 1.5K स्क्रीन तक, बढ़ती कीमतों के बीच ये फोन देते है पूरी वैल्यू

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

ImageRealme C11 हुआ कुछ बदलाव के साथ सिर्फ 6,999 रुपए की कीमत में लांच, जाने कीमत और फीचर

जैसा की काफी दिनों से चर्चा में रहने के बाद आखिर आज रियलमी ने अपना बजट स्मार्टफोन Realme C11 लांच कर दिया है। इंडियन मार्किट में पेश किये गये इस फोन में आपको Unisoc चिपसेट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो कंपनी के अनुसार 40 दिन का स्टैंडबाई टाइम देने में …

ImageRealme 11 और Dart Charge पॉवर बैंक हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज इंडियन मार्किट में Realme C11 और 10,000mAh कैपेसिटी का पॉवर बैंक लांच कर दिया है। कंपनी ने दोनों ही डिवाइस ऑनलाइन इवेंट के जरिये पेश की है। Realme C11 पिछले महीने की मलेशिया में लांच किया जा चूका तो चलिए नज़र डालते है फोन और पॉवर बैक के फीचरों पर: Realme C11 …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products