Realme 11 और Dart Charge पॉवर बैंक हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज इंडियन मार्किट में Realme C11 और 10,000mAh कैपेसिटी का पॉवर बैंक लांच कर दिया है। कंपनी ने दोनों ही डिवाइस ऑनलाइन इवेंट के जरिये पेश की है। Realme C11 पिछले महीने की मलेशिया में लांच किया जा चूका तो चलिए नज़र डालते है

फोन और पॉवर बैक के फीचरों पर:

Realme C11 और 10,000mAh पॉवर बैंक की कीमत

कंपनी ने फोन को सिर्फ 2GB और 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 7,499 रुपए की कीमत में पेश किया है। C11 22 जुलाई से सेल के लिए Rich Green और Rich Grey कलर ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme 30W Dart Charge पॉवर बैंक को फ्लिप्कार्ट और रियलमी स्टोर से 1,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। पॉवर बैंक येल्लो और ब्लैक कलर में पेश किया है।

इसके अलावा दोनों ही लांच की डिवाइस आप ऑफलाइन भी खरीद सकते है।

Realme C11 के फीचर

यह डिवाइस पिछले महीने मलेशिया में लांच की जा चुकी है तो अगर उसके फीचरों पर ध्यान दे तो रियलमी C11 में आपको 20:9 रेश्यो वाली 6.52- इंच HD+ की वाटरड्राप नौच वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.3GHz MediaTek Helio G35 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 2GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प के साथ मिलती है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में आपको स्प्लैश रेसिस्टेंट (P2i कोटिंग) भी मिलती है। इसके अलावा यहाँ ट्रिपल कार्ड स्लॉट भी दिया है।

Realme C11 आपको एंड्राइड 10 ओरियो आधारित realme UI के साथ 5,000mAh की बैटरी 10W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।

Realme C11 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme C11
डिस्प्ले 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, 20:9 स्क्रीन रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 3
प्रोसेसर 2.3GHz MediaTek Helio G35
रैम 2GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित realme UI
रियर कैमरा 13MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 5MP AI ब्यूटी फीचर
माप और भार 164.4 × 75.9 × 9.1mm ; 196g
बैटरी 5,000mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB
कीमत 7,499 रुपए

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

ImageOppo 10000mAh पॉवर बैक हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 1299 रुपए

Oppo ने आज इंडिया में अपने Power Bank 2 लांच कर दिया है।यह कंपनी का सेकंड जेनरेशन पॉवर बैंक है जिसकी कैपेसिटी 10,000mAh है। ये पॉवर बैंक 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस लांच के साथ उम्मीद है की ओप्पो इंडियन मार्किट में भी सिर्फ स्मार्टफोन सेगमेंट के अलावा भी गैजेट्स पेश करेगी। …

ImageRealme C11 हुआ MediaTek Helip G35 और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और उपलब्धता

जैसा की काफी दिनों से चर्चा में रहने के बाद आखिर आज रियलमी ने अपना बजट स्मार्टफोन Realme C11 लांच कर दिया है। मलेशिया में पेश किये गये इस फोन में आपको मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो कंपनी के अनुसार 40 दिन का स्टैंडबाई टाइम देने में …

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageVivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

Vivo T5e vs Realme C100x: अगर आपका बजट ₹14,000 के आसपास है और आप एक भरोसेमंद 4G फोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दिनों दो नाम सीधे आमने-सामने हैं, Vivo T5e और Realme C100x। दोनों हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं, दोनों की कीमत लगभग बराबर है, और दोनों ही एक जैसे खरीददार …

Discuss

Be the first to leave a comment.