Realme 6 Pro और Realme 6 हुए इंडिया में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल Realme ने Realme 5 Pro के साथ मार्किट में 48MP क्वैड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लांच किया था और इसी क्रम में कंपनी ने आज इस सीरीज के अपग्रेड मॉडल Realme 6 Pro और Realme 6 को 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच कर दिया है। तो चलिए नज़र डालते है इन दोनों ही फ़ोनों के फीचरों पर:

Realme 6 Pro के फीचर

फ़ोन में सामने की तरफ 6.6-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले पंच होल के साथ दी गयी है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.6% है जो Realme 5 Pro के जितना ही है। Realme ने फोन के स्प्लैश-रेसिस्टेंट होने के भी दावा किया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

Realme 6, Realme 6 Pro launched in India

नौच में आपको 16MP + 8MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आपको लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए 4-इन-1 पिक्सेल बिन्निंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा EIS, AI ब्यूटीफीकेशन, और HDR जैसे फीचर भी शामिल है।

पीछे की तरफ आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 64MP Sony IMX586 सेंसर के साथ 8MP 119-अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP पोर्ट्रेट तथा 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिए गये है। Realme ने कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI, नाईटस्केप, क्रोमा बूस्ट और ब्यूटी मोड का भी सपोर्ट दिया है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ आपको LPDDR4X रैम (4GB/6GB/8GB) और UFS2.1 (64GB/128GB) स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके साथ डिवाइस में डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसमे आप 256GB मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते है। गेमिंग के लिए भी रियलमी फोन में गेम बूस्ट ऑप्टिमाइजेशन के लिए हीट-कण्ट्रोल फीचर भी दिए है।

6 Pro में 4,300mAH की बड़ी बैटरी 30W VOOC 4.0 VOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो 6 Pro एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करता है। इसके साथ इसमें आपको Cam2API और Widevine L3 सपोर्ट भी दिया गया है। अन्य फीचर में USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, और सभी बेसिक सेंसर दिए गये है।

Realme 6 के फीचर

इस डिवाइस में आपको FHD+ रेज़ोलुशन और ड्राप-नौच के साथ 6.5-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गयी है। सामने 16MP का सेल्फी कैमरा तथा पीछे की तरफ क्वैड-कैमरा सेटअप ही देखने को मिलता है। कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी सेंसर है जिसके साथ वाइड-एंगल लें, मैक्रो लेंस और मोनोक्रोम लेंस दिए गये है। फ्रंट और रियर कैमरा दोनों EIS का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme 6 में आपको MediaTek Helio G90T चिपसेट के साथ 4GB/6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन भी दिए गये है। इसके अलावा इसमें आपको 4,300mAh की बड़ी बैटरी 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन में माइक्रो-USB पोर्ट के साथ ऑडियो जैक भी दिया गया है।

फोन को मार्किट में Comet Blue और Comet White  कलर के साथ लांच किया गया है।

Realme Band के फीचर

Realme Band launched in India

  • 2.4cm कलर डिस्प्ले
  • 5 डायल फेस
  • USB A कनेक्टर
  • IP68 रेटिंग
  • रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर
  • स्लीप ट्रैकिंग
  • स्पॉट्स मोड

Realme 6 और Realme 6 Pro की कीमत और उपलब्धता

Realme 6 की कीमत:

  • 4+64GB:12,999 रुपए
  • 6+128GB: 14999 रुपए
  • 8+128GB: 15999 रुपए

Realme 6 Pro की कीमत:

  • 4+64GB: 16999 रुपए
  • 6+128GB: 17999 रुपए
  • 8+128GB: 18999 रुपए

दोनों ही फ़ोनों को आप 13 मार्च से Flipkart और Realme.कॉम से खरीद सकते है। इसके अलावा यहाँ Axis बैंक के कार्ड पर आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया गया है।

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

ImageRealme 7, Realme 7 Pro हुए 64MP क्वैड कैमरा और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इसी साल मार्च महीने में कंपनी ने Realme 6 सीरीज के साथ मार्किट में 64MP क्वैड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लांच किया था और इसी क्रम में कंपनी ने आज इस सीरीज के अपग्रेड मॉडल Realme 7 Pro 65W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग और Realme 7 को 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के …

ImageRealme X2 Pro होगा 20 नवम्बर को इंडिया में लांच: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र आया सामने

Realme X2 Pro हाल ही में चीन में लांच किया गया था जिसमे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 885+ चिपसेट के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 64MP क्वैड-कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। यह डिवाइस Realme की पहले फ्लैगशिप डिवाइस भी कही जा सकती है और इसके बाद से ही फोन के इंडियन मार्किट में लांच किया …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.