Home न्यूज़ Realme 55 इंच SLED 4K Smart TV को माधव सेठ ने किया...

Realme 55 इंच SLED 4K Smart TV को माधव सेठ ने किया टीज़, अक्टूबर महीने में हो सकता है लांच

0
Image credit: @MadhavSheth1/twitter

Realme India के सीईओ माधव सेठ आज अपने ट्विटर अकाउंट पर 55 इंच स्मार्ट टीवी को टीज़ किया है। पोस्ट में तो इमेज दिखाई देती है उसमे आप टीवी के बॉक्स को ही देख पाते है। टीज़र इमेज में यह भी साफ़ हो जाता है की यह टीवी SLED 4K होगा। जी हाँ, यह एक SLED 4K पैनल वाला स्मार्ट टीवी होगा।

SLED क्या है?

सीधे शब्दों में कहे तो यह एक नयी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है जो Realme और Jhon Rooymans ने साथ में मिलकर डेवलप्ड की है। पारम्परिक LED, और QLED पैनल से अलग SLED पैनल टीवी बैकलाइट के लिए SPD टेक्नोलॉजी की मदद लेता है। SLED पैनल रेड, ग्रीन और ब्लू लाइट्स को इस्तेमाल करते हुए आपको सटीक कलर प्रदान करता है। साथ ही हानिकारक ब्लू लाइट को भी कम करता है।

अगर रिपोर्ट्स की माने तो LED TV लेकिन 72% NTSC Color Gamut को कवर करता है जबकि लेटेस्ट SLED 108% NTSC Color Gamut को कवर करती है।

इमेज में Realme TV बॉक्स आपको TUV Rheinland सर्टिफाइड लिखा हुआ दिखाही दे रहा है जो एक डिस्प्ले सर्टिफिकेशन प्रोसेस है।

नए Realme 4K Smart TV की इंडियन मार्किट में बिक्री अगले महीने देखने को मिल सकती है। यह रियलमी का भारत में पहला 4K स्मार्ट टीवी होगा।

इसी साल की शुरुआत में रियलमी ने अपने नये स्मार्टटीवी को 43-इंच और 32-इंच स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया था। कंपनी के सभी टीवी गूगल के एंड्राइड प्लेटफार्म पर रन करते है।

 

 

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version