Realme 15 Pro की कीमत जानकर चौंक जाएंगे – Snapdragon 7 Gen 4 के साथ 120fps गेमिंग, लॉन्च डेट कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही भारत में अपनी नयी नंबर सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G लॉन्च करने वाला है। Realme 15 Pro launch की तारीख 24 जुलाई तय हुई है। लेकिन आज ये चर्चा का विषय इसलिए है क्योंकि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई ज़बरदस्त फीचरों से पर्दा हटा दिया है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और दमदार AI टूल्स

अगर बात करें Realme 15 Pro specs की, तो इसमें नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर आएगा, जो कि 4nm तकनीक पर आधारित है। इस चिपसेट के साथ यूज़र्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर 1.1 मिलियन से ज़्यादा है, जिसके साथ ये OnePlus Nord 4 और Honor 200 Pro जैसे मिड-रेंज फोनों की बराबरी करने वाला है।

गेमिंग के फैंस के लिए, फोन में GT Boost 3.0 तकनीक मिलेगी, जो Free Fire जैसे गेम्स में 120FPS gaming सपोर्ट करती है। इसके कुछ अच्छे AI फीचर जैसे – AI Gaming Coach 2.0 और AI Ultra Touch Control भी रियल-टाइम गाइडेंस और सुपर-फास्ट टच रिस्पॉन्स देने में मदद करेंगे। /

कैमरा और AI की बात करें तो, फोन में AI Edit Genie भी शामिल किया गया है, जो वॉयस कमांड से फोटो एडिटिंग की सुविधा देगा। साथ ही AI Party मोड से यूज़र्स को फोटो सेटिंग्स ऑटोमैटिकली एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।

ये पढ़ें: Best Value for Money Phones 2025 कौन से हैं? यहां जानिए पूरी लिस्ट

अब सवाल उठता है Realme 15 Pro price का। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत का कोई इशारा नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन Flipkart और Realme India स्टोर पर उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products