Image
EXPAND

PVR का बम्पर ऑफर: 699 रुपए में देख सकेंगे 10 फिल्में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PVR, भारत की सबसे जानी-मानी सिनेमा चेन उन लोगों के लिए एक नया प्लान लायी है, जो फिल्मों के दीवाने हैं और थिएटर में फिल्में देखना जिन्हें बेहद पसंद हैं। इस नए प्लान का नाम है PVR Inox Passport। ये दरअसल PVR का एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिससे काफी कम दाम में आप ज़्यादा बार थिएटर जा सकते सकते हैं। इस नए प्लान के अंतर्गत ग्राहकों को मात्र 699 रुपए में 10 बार थिएटर जाने का मौका मिलेगा। ये एक पास होगा, जिसके साथ आप एक महीने में देश भर में मौजूद किसी भी PVR और Inox थिएटर में 10 फिल्में देख सकते हैं।

इस नए प्लान की घोषणा करते हुए, PVR Inox ने बताया कि PVR Inox Passport सब्सक्रिप्शन देश भर में PVR और Inox थिएटरों पर सोमवार से गुरूवार (Monday to Thursday) तक लागू रहेगा। साथ ही PVR Inox Passport के साथ आप प्रीमियम थिएटरों जैसे IMAX, Gold, LUXE, और Director’s Cut वाली जगहों में बैठकर फिल्में नहीं देख सकते हैं। इसके साथ आप साधारण थिएटरों में फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। ये पास PVR Inox वेबसाइट और सभी थिएटरों पर उपलब्ध है।

नोट: ये पासपोर्ट अपरिवर्तनीय है, जिसे आप किसी और को नहीं दे सकते और प्रति पास सिर्फ एक व्यक्ति की प्रवेश की ही अनुमति है।

इस पास को खरीदने वाले ग्राहकों को एक फायदा ये भी है कि, वो थिएटर में सुबह 9 से 6 बजे के बीच जायेंगे, तो फ़ूड कॉम्बो भी मात्र 99 रुपए के शुरूआती दामों पर खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ये पासपोर्ट शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए वैलिड नहीं रहेगा। लेकिन इन तीनों दिनों में अगर आप जाना चाहते हैं, तो आपके लिए रेगुलर प्राइस पर अनलिमिटेड पॉपकॉर्न और पेप्सी रिफिल उपलब्ध होंगे।

PVR Inox Passport केवल 18 साल से ऊपर के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। इसे आप 1 महीने और 3 महीने के विकल्पों में खरीद सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4x 5G लॉन्च: क्या 15,000 की रेंज में ये नया फोन मार्केट में नया बदलाव ला सकता है?

realme ने भारत में अपना नया realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार ब्रांड ने बजट सेगमेंट में बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों को लेकर बड़ा गेम खेला है। आमतौर पर इस रेंज में कुछ न कुछ कमी दिखती है, लेकिन P4x 5G के साथ कंपनी के यूज़र्स को एक संतुलित अनुभव …

ImageNetflix Vs Prime Video Vs Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान – Netflix का नया सस्ता प्लान, Prime Video सब्सक्रिप्शन की बढ़ी कीमतें – जानें आपके लिए क्या है बेहतर ?

पूरे भारत में धीरे धीरे लोग केबल टीवी को छोड़ स्ट्रीमिंग ऐप्स का इस्तेमाल ज़्यादा करने लगे हैं और इसका बड़ा कारण ये है कि एक बार सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप सफर करते हुए फ़ोन पर और घर में टीवी पर इस स्ट्रीमिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप अपने …

Imageइस तरह Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं ऑनलाइन मैच, फिल्में और सीरीज़, इत्यादि

Sony LIV भी एक एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग ऐप है, जिस पर आप Sony चैनल के सभी धारावाहिक, कई अच्छी वेब सीरीज़, फिल्में और क्रिकेट मैच भी देख सकते हैं। इस ऐप को लॉकडाउन के दौरान और भी ज़्यादा लोकप्रियता मिली, जब लोग अधिकतर समय घरों के अंदर ही रहने को मजबूर थे और टीवी ही एंटरटेनमेंट …

ImageSaiyaara से पहले ये 10 फिल्में बनीं डेब्यू सुपरस्टार्स का टर्निंग पॉइंट – OTT पर कहां देख सकते हैं, जानिए

Saiyaara movie इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बन चुकी है। Mohit Suri के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से Ahaan Pandey (अहान पांडे) और Aneet Padda) अनीत पड्डा फ़िल्मी दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग का ₹4.41 करोड़ तक पहुंचना दर्शाता है कि Saiyaara movie tickets को लेकर फैंस …

Imageसिर्फ ₹1 में मिलेगा JioHotstar Premium? जानें क्या सच में चल रहा है Jio का ये वायरल ऑफर

सोशल मीडिया पर इस वक्त Jio और Disney+ Hotstar के एक नए ऑफर का काफी शोर है। कई यूज़र्स के स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि Jio और Disney+ Hotstar सिर्फ ₹1 में Premium subscription दे रहा है। ये ऑफर भी ऐड-फ्री 4K स्ट्रीमिंग और मल्टी-डिवाइस एक्सेस के साथ। जाहिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.