POCO ने भारतीय बाज़ार में इस साल की शुरुआत POCO X6 Pro से की है और अब कंपनी भारत में Poco F6 को लॉन्च करने वाली है, जिसका इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो भारतीय बाज़ार में 23 मई को पेश किया जायेगा। कंपनी इसे Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च करने वाली है और ये Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसके सभी मुख्य फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं, जिनके बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं।
इस स्मार्टफोन का टीज़र कंपनी ने शेयर किया है, और जैसा कि अब तक कई लीक रिपोर्टों में बताया जा चुका है, इसका डिज़ाइन Redmi Turbo 3 जैसा ही है। इस डिज़ाइन को देखकर कहा जा सकता है कि POCO F6 भारत में Redmi Turbo 3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा।
Poco F6 स्पेसिफिकेशन
POCO F6 में 50MP प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Turbo 3 में भी यही प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा वो फ़ोन Snapdragon 8s Gen 3 के साथ चीन में आया है। इन फीचरों और डिज़ाइन के आधार पर Poco F6 में लगभग सारे स्पेसिफिकेशन वही होंगे, जो Redmi Turbo 3 में उपलब्ध हैं। इसके आधार पर ये फ़ोन 6.67-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा।

इसके अलावा Poco के इस नए फ़ोन में 50MP Sony LYT600 सेंसर के साथ 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलने के आसार हैं। वहीँ सेल्फी के लिए ये फ़ोन 20MP Omnivision OV20B सेंसर के साथ आ सकता है। फ़ोन में पावरफुल चिपसेट के साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज आएगी। इसमें 5000 mAh बैटरी आ सकती है और साथ ही यहां आपको 90W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलोजी मिलने का भी अंदेशा है।
कीमतों की बात करें तो,इस फ़ोन को भारत में 30,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। ये फ़ोन भारत में उसी समय आ रहा है, जब Realme ने अपने Realme GT 6T के लॉन्च की घोषणा की हुई है। साथ ही इसी के आस-पास OnePlus Nord 4 भी भारत में दस्तक देने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोनों की कीमत भी लगभग यही हो सकती है, जिस कारण से ये Poco के इस नए फ़ोन के सीधे प्रतियोगी होंगे।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































