PM किसान योजना के नाम पर इस तरह ठगे 1.9 लाख रुपए, कहीं आप भी न बन जाएं शिकार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्कैमर्स इस डिजिटल युग में ऑनलाइन स्कैम करने के अलग अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। पहले डिजिटल अरेस्ट तेजी से चल रहा था, फिर लोग उसके लिए जागरूक होने लगे तो बाजार में एक और नया स्कैम आ गया है। दरअसल, ये PM किसान योजना के नाम पर हो रहा स्कैम है। हाल ही में एक हैदराबाद का व्यक्ति इसका शिकार हो गया है। आगे PM किसान योजना स्कैम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Razr 60 Ultra BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

PM किसान योजना स्कैम: PM किसान योजना के नाम पर ठगे 1.9 लाख रुपए

ये घटना हैदराबाद की है, जहां ओल्ड सफीलगुडा में रहने वाले एक 53 साल के व्यक्ति के WhatsApp पर PM किसान योजना से संबंधित एक मैसेज आया, जिसमें एक लिंक दी गई थी और उस लिंक पर क्लिक करने पर एक पेज खुला जो बिल्कुल सरकारी पोर्टल की तरह ही नजर आ रहा था। 

जब उस व्यक्ति ने उसमें सभी जानकारी भरी तो एक OTP सबमिट करने का ऑप्शन आया। OTP सबमिट करने पर स्कैमर्स ने उसके खाते से 1.9 लाख रुपए निकाल लिए। व्यक्ति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जब उसे समझ आया कि उसके साथ स्कैम हो गया है, उसके बाद उसने Rachakonda साइबर क्राइम पुलिस में इसकी FIR दर्ज करवाई।

इस तरह के स्कैम से कैसे बचें?

  • यदि आपके WhatsApp पर इस तरह का कोई मैसेज आता है, जिसमें लिंक दी गई हो, तो ऐसी लिंक पर कभी क्लिक न करें। 
  • योजना से संबंधित जानकारी के लिए हमेशा उसके आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। 
  • पोर्टल की जांच करने के लिए उसके डोमेन को देखें जिसमें ज्यादातर .gov शामिल होता है।
  • सरकार कभी भी किसी योजना के लिए आपको साधारण मोबाइल नंबर से WhatsApp पर मैसेज नहीं करेगी।

ये पढ़ें: लैपटॉप को वॉइस कमांड से कैसे कंट्रोल करें, ऑन करके अपने दोस्तों को करें इंप्रेस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageInstagram Ads Scams: ज्योतिषी के नाम पर महिला से लूटे 6 लाख, आप भी तो नहीं करते इन विज्ञापनों पर क्लिक

जब भी हम Instagram चलाते हैं, तो हमें उस पर कई विज्ञापन नजर आते हैं, और कुछ तो इतने लुभावने होते हैं, कि हम उन पर क्लिक करने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के Instagram Ads Scams से सावधान होने की आवश्यकता है। ये पढ़ें: Instagram के नए चैट फीचर्स …

ImageWhatsApp पर आया ये मैसेज और गुडगाँव के इस इंजीनियर ने गँवा दिए 42 लाख! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती !

ऑनलाइन ठगी को के रोज़ नए केस बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा हैरान कर देने वाला है, क्योंकि इसका शिकार एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो गुरुग्राम का निवासी है। इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एक्स्ट्रा कमाई का ज़रिया देने के नाम पर 42 लाख रूपए ठग लिए गए। इस बार जालसाज़ों ने …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imageचिरंजीवी बीमा योजना: इस तरह आप भी पा सकते हैं 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज

केंद्र सरकार ने जैसे पूरे देश के गरीबों के लिए आयुष्मान जन आरोग्य योजना चलाई है। इसी तरह, राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए 1 मई 2021 से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) शुरू की। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के गरीब और मध्य-वर्गीय लोगों को इलाज के बड़े खर्चों …

Discuss

Be the first to leave a comment.