हाल ही के दिनों में काफी ब्रांड ऑडियो डिवाइसों को इंडियन मार्किट में पेश कर रहे है। इसी क्रम में गुरुग्राम बेस्ड Wolrd of Play ब्रांड ने भी अपने नए नैकबैंड इयरफोन N82 को PlayGo लाइनअप के तहत लांच कर दिया है। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर Vikas Jain की कंपनी ने ही अपनी ऑडियो डिवाइस को पेश किया है।
PlayGo N82 को 2,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है और इसका ख़ास फीचर इसमें दिया एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन है जो इस प्राइस पॉइंट पर एक बढ़िया ऑप्शन है। कंपनी ने यहाँ पर ऑडियो डिवाइस को एक्स्ट्रा बेस मोड, 16 घंटे तक की बैटरी बैकअप और IPX5 वाटर रेजिस्टेंस का सपोर्ट भी दिया है।
कंपनी आपको प्रोडक्ट खराब होने पर उसके होम पिक अप और ड्राप का भी विकल्प दिया है। लेकिन क्या है युवा वर्ग को पसंद आएगा क्योकि इस प्राइस के साथ मार्किट में काफी ऑप्शन उपलब्ध है? चलिए PlayGO N82 के डिटेल्ड रिव्यु पर नज़र डालते है और जानते है क्या यह बनेगा वैल्यू फॉर मनी डिवाइस:
मॉडल | PlayGo N82 |
ड्राईवर | 13mm |
वर्किंग फ्रीक्वेंसी | 20 से 20,000Hz |
वायरलेस कनेक्शन | Bluetooth 5.0 |
प्रोटेक्शन | IPX5 वाटर रेजिस्टेंस |
बैटरी | 300mAh, 16 घंटे का बैकअप |
कलर | Graphite Grey, Metallic Blue, एंड Metallic Teal |
कीमत | 2,999 रुपए |
PlayGO N82 रिव्यु: बॉक्स कंटेंट
- इयरफ़ोन
- एक्स्ट्रा सिलिकॉन टिप्स
- माइक्रो USB केबल
- यूजर मैन्युअल
PlayGo N82 रिव्यु: वर्डिक्ट
कीमत को देखते हुए यहाँ पर बहुत ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते है। आपको PlayGO N82 के रूप में काफी अच्छे इन-इयर इयरफोन मिलते है जो संतोषजनक बिल्ड क्वालिटी और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आते है। इनकी बैटरी काफी भी अच्छी कही जा सकती है, साथ ही वाटर रेजिस्टेंस भी बेहतर नज़र आता है।
कमी कहे तो माइक्रो USB पोर्ट और प्लास्टिक मटेरियल मुझे निजी रूप से थोडा कम पंसद आये है। कुल मिलाकर एक नए ब्रांड के तौर पर N82 के साथ कंपनी ने बेहतर परफॉरमेंस देने की एक अच्छी कोशिश की है। 3 हज़ार रुपए से कम की कीमत में यह Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ब्रांड ने ऑफलाइन मार्किट पर भी ध्यान देते हुए रिटेल स्टोर्स पर डिवाइस को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है।
खूबियाँ
- एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन
- ऑडियो आउटपुट
- लम्बी बैटरी लाइफ
कमियाँ
- माइक्रो-USB पोर्ट
- प्लास्टिक मटेरियल