Oppo ला रहा है 48MP रियर सेंसर तथा फ्रंट पॉप-अप कैमरा सेंसर वाला F11 Pro; शाओमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने भी पिछले कुछ समय में काफी आकर्षक स्मार्टफोन पेश किये है जिसका सबसे ज्यादा फायदा यूजर को हुआ है क्योकि उनको पसंदीदा स्पेसिफिकेशन के साथ एक अच्छी कीमत भी देखने को मिलती है। कुछ दिनों पहले फ्लिप्कार्ट के साथ किफायती कीमत में Oppo K1 को लांच करने के बाद अब कंपनी अपनी F-सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन F11 Pro को लांच करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़िए: OnePlus ला रहा है अपना पहला 5G स्मार्टफोन अगले हफ्ते MWC 2019 में होगा पेश

Oppo F11 Pro से जुडी जानकरी

Oppo ने अपने इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है को डिवाइस के जल्द होने वाले लांच की तरफ सीधा इशारा करती है। पोस्ट में लिखा गया है “48MP के साथ लो लाइट में बेहतर पोर्ट्रेट मोड”, जल्द आने वाला है। तो कंपनी अगले महीने के पहले हफ्ते में डिवाइस को लांच कर सकता है।

यहाँ पर आपको सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे कोई शायद से नौच उपलब्ध ना हो। पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का बैक ग्लास फिनिश के साथ ग्रेडियंट कलर डिजाइन में आएगा।

डिवाइस की खासियत है इसका पॉप-अप कैमरा सेटअप यहाँ पर आपको सामने की तरफ 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा सेंसर के अलावा पीछे की तरफ बाएँ किनारे पर 48MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ हाई-एंड मीडियाटेक चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

Oppo F11 Pro की कीमत और लांच डेट

अभी डिवाइस के लांच से जुडी कोई डेट सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है की यह डिवाइस 25,000 रुपए की कीमत के आस-पस्स मार्च के पहले हफ्ते में लांच की जा सकती है।

Related Articles

ImageChatGPT अब आपकी फोटो से बनाएगा GIF, फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल

एक नज़र में : अब आप ChatGPT में अपनी कोई भी फोटो अपलोड करके या सिर्फ एक लाइन लिखकर उसका एनिमेटेड GIF बना सकते हैं, और इसके लिए न कोई अलग GIF ऐप चाहिए, न पेड प्लान। OpenAI ने 4 नवंबर को अपना नया इमेज मॉडल ChatGPT Images 2.6 पेश किया है, और GIF बनाने …

ImageOppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: पॉप-अप कैमरा, किफायती कीमत

नौच-डिस्प्ले के बाद अब शायद से 48MP का कैमरा सेंसर एक नए ट्रेंड की तरह सामने आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में आपको Vivo V15 Pro, Mi 9 के आलावा Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन इसी स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलते है और हफ्ते के शुरुआती दिनों में Oppo ने भी अपने 2 …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avenger Edition होगा 24 अप्रैल को लांच

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका एक लिमिटेड एडिशन …

ImageOppo F11 Pro और Oppo F11 हुए इंडिया में लांच; 48MP रियर केमरा और पॉप-अप कैमरा सेटअप है ख़ास

Oppo F11 Pro एक कैमरा-केन्द्रित स्मार्टफोन के रूप में आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। इसके साथ ही Oppo ना सिर्फ अब 48MP कैमरा सेंसर के क्लब में शामिल हो गयी है बल्कि पॉप-अप कैमरा सेटअप वाली डिवाइस सेगमेंट में भी अपनी जगह बना ली है। यहाँ पर आपको सुपर-नाईट मोड भी देखने …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.