ये होगी भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली स्मार्टफोन सिरीज़, 11 तारीख को देगी बाजार में दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO भारत में अपनी OPPO K13 Turbo सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। इस सिरीज़ में भारत में पहले एक्टिव कूलिंग फैन वाले फोन्स को शामिल किया गया है। पहले भी इस सिरीज़ से संबंधित कई लीक्स सामने आए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है, जिससे OPPO K13 Turbo सिरीज़ इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp का अनोखा फीचर, बिना अकाउंट और ऐप के होगी चैटिंग, ऐसे करेगा काम

OPPO K13 Turbo सिरीज़ इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने हाल ही में इस सिरीज़ के ऑफिशियल टीजर को साझा किया है, जिसके साथ ही इसके इंडिया लॉन्च की तारीख भी उजागर हुई है। टीजर के अनुसार इस सिरीज़ को 11 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

OPPO K13 Turbo सिरीज़ इंडिया लॉन्च की तारीख

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सिरीज़ को भारत में 40,000 रुपए से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन Silver Knight, Purple Phantom, और Midnight Maverick इन तीन रंगों में पेश किए जा सकते हैं।

ये होंगे फीचर्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस सिरीज़ में कंपनी का ही Storm Engine शामिल किया गया है, जो फोन के थर्मल मैनेजमेंट को कंट्रोल करता है। इसके अंतर्गत एक्टिव कूलिंग फैन और अल्ट्रा लार्ज 7000mm² वेपर चैंबर आता है। K13 Turbo Pro Snapdragon 8s Gen 4 SoC चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

OPPO K13 Turbo सिरीज़ फीचर्स

कंपनी के अनुसार इसका AnTuTu स्कोर 2.2 मिलियन से ज्यादा का है। इतना ही नहीं, इसमें हमें 2 मिस्ट शैडो ब्रीदिंग LED भी देखने को मिलेगी, जो 8 कलर्स को सपोर्ट करती है।

ये पढ़ें: Amazon vs Flipkart: किस वेबसाइट पर मिल रहा Apple MacBook Deals पर ज्यादा डिस्काउंट?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOPPO K13 Turbo सिरीज़ भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली सिरीज़ होगी, टीजर आया सामने

OPPO ने फाइनली भारत में अपनी OPPO K13 Turbo सिरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में इस सिरीज़ को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। सिरीज़ की खास बात है, कि इसमें भारत का पहला एक्टिव कूलिंग फैन तकनीक वाला फोन होगा, जिससे हिट मैनेजमेंट को काफी हद तक बेहतर …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.