Oppo Find X Lamborgini Edition : सुपर VOOC चार्जिंग, 512GB स्टोरेज के साथ हुआ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Find X अभी तक के सबसे क्रिएटिव स्मार्टफ़ोनों में से एक साबित हुआ है जिसको कल 19 जून को पेरिस में लांच किया गया था। कंपनी ने Oppo Find X का एक विशेष वरिएन्त Oppo Find X Lamborhgini Edition को भी कल ही पेश किया था जिसमे आपको बहुत ही बेहतरीन चार्जिंग सपोर्ट के साथ 512GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

जैसे Huwaei ने Pursche डिजाईन के साथ मिलकर फोन लांच ल्किया था ठीक उसी तरफ Oppo ने भी Lamborhgini के साथ साझेदारी कर यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लांच किया है। तो चलिए डालते है एक नज़र इस हाई-एंड प्राइस फोन पर:

Oppo Find X Lamborhgini Limited Edition के मुख्य आकर्षण:

  • कार्बन फाइबर फिनिश
  • स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
  • एंड्राइड 8.1 ओरियो
  • पॉप-अप रियर और फ्रंट कैमरा

यह भी पढ़िए: Google Pixel 3 XL का केस रेंडर हुआ लीक; सिंगल कैमरा सेंसर के साथ होगा लांच

Oppo Find X Lamborghini Edition के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Oppo Find X Lamborghini Edition में आपको 92.25% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ 6.4-इंच की डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ एड्रिनो 630 GPU दिया गया है। फोन में आपको 8GB रैम और 512GB स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है जो माइक्रोSD कार्ड स्लॉट की कमी को पूरा कर देता है।

फोन का मुख्य आकर्षण है इसका पॉप-अप ड्यूल कैमरा। फोन में आपको 16MP + 20MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ-साथ सामने की तरफ 25MP का फ्रंट-सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। कंपनी यहाँ पर दावा करती है की यह कैमरा सिर्फ 0.5 सेकंड्स में खुल जाता है।

अन्य सुविधाओ में यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के स्थान पर 3D फेस अनलॉक या O-Face रिकग्निशन दिया गया है। पॉवर के लिये यहाँ पर सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 3400mAh की बैटरी दी गयी है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस लगभग 35 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाती है।

Oppo Find X की कीमत

Oppo Find X Lamborghini Edition की कीमत एप्पल के iPhone X से भी अधिक रखी गयी है। यह डिवाइस आपको लगभग 1966$ (लगभग 1,30,000 रुपए) तय की गयी है जो इसको एक लक्ज़री स्मार्टफोन बनाता है।

Oppo Find X Lamborghini Edition की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo Find X Lamborghini Edition
डिस्प्ले 6.4-इंच 19.5:9 OLED डिस्प्ले 1080pरेज़ोलुशन
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845, Aderno 630 GPU
रैम 8GB
आंतरिक स्टोरेज 512GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो 8.1 आधरित ColorOS
प्राथमिक कैमरा 16MP+20MP, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 25MP 3D फेसिअल स्कैनर के साथ
माप और भार –
बैटरी 3400mAh, सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, 3D-फसे अनलॉक
कीमत $1966(लगभग 1,30,000 रुपए)

Related Articles

Image1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

एक नज़र में : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुई non-BS6 गाड़ियों की राजधानी में एंट्री बंद रहेगी। यानी फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या गाज़ियाबाद नंबर की पुरानी गाड़ियों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही ‘No PUC, No …

ImageOppo A12s हुआ ड्यूल रियर कैमरा और 4,230mAh की बैटरी के साथ हुआ लांच

ओप्पो ने इंडिया में अपनी एक और A-सीरीज डिवाइस A12 को पिछले महीने लांच किया था और आज कंपनी ने एक और A-सीरीज स्मार्टफोन A12s को लांच कर दिया है। कंपनी ने A12s फोन को किफायती कीमत के साथ Helio P35 चिपसेट, 4,230mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए …

Imageसाल 2020 के स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ उपलब्ध 15 बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने हाल ही में अपनी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अपग्रेड वर्जन स्नैपड्रैगन 855 प्लस को भी लॉन्च कर दिया है। इस नयी चिपसेट में आपको पहले की तुलना यानि SD855 चिपसेट से तेज CPU और GPU कोर देखने को मिलती हैं। पिछले साल भी स्नैपड्रेगन 845 के हाई फ्रिकवेंसी वर्जन को हमने कुछ फोनों …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageOppo Find X हुआ पॉप-अप कैमरा और 256GB स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले महीने पहले पॉप-अप कैमरा सेटअप और लगभग बिना बेज़ेल वाले डिस्प्ले के साथ Oppo ने एक आकर्षक डिवाइस Find X को लांच किया था और तभी से यह जानकारी सामने आ रही थी यह डिवाइस जल्द ही इंडिया में लांच की जाएगी। तो आज यह डिवाइस इंडिया में नई दिल्ली में Oppo द्वारा आयोजित एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.