Oppo F19 Pro रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी दिन पहले ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपनी ओप्पो F19 सीरीज को लांच किया था। सीरीज में आपको तीन नए स्मार्टफोन देखने को मिलते हैं जो काफी हद तक एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किए गए हैं कुछ अंतर भी है जो इन्हें खास बनाता है। (Oppo F19 Pro Review Read in English)

हमने पहले ही ओप्पो F19 और सीरीज के टॉप मॉडल ओप्पो F19 प्रो प्लस का रिव्यू कर लिया है। तो अब हम आपके लिए लाए हैं Oppo F19 Pro का एक डिटेल रिव्यु जो इन दोनों ही फोनो के बीच में अपनी जगह बनाता है। चलिए नजर डालते हैं कि क्या ओप्पो F19 प्रो एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होता है या नहीं:

Oppo F19 Pro रिव्यू: डिजाइन एंड डिस्पले

एक प्राइस सेगमेंट में आप सभी डिवाइस हैं लगभग एक जैसे ही डिजाइन के साथ पेश की गई हैं। यह डिवाइस मार्केट में ब्लैक पर्पल और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है हमारे पास उसका सिल्वर कलर वैरीअंट है जिसके पीछे की तरफ ओप्पो ने एक टेक्सचर वाली मैट फिनिश दी है। यह फोन हाथ में लेने पर अच्छी फील देता है साथ ही पीछे की तरफ इसमें उंगलियों के निशान भी कम दिखाई देते हैं। कंपनी ने हमेशा की तरह इस बार भी फोन को काफी स्लिम और हल्के वजन के साथ पेश किया है।

लेफ्ट और राइट साइड दिए गए बटन आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट, 3.5 एमएम जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल माइक्रोफोन और एक एवरेज स्पीकर सिंगल ग्रिल दी गई है। डिस्प्ले की जहां तक बात है सामने की तरफ आपको 6.4 इंच की FHD+ AMOLED डिस्पले मिलती है जो काफी ब्राइट और वाइब्रेंट कलर के साथ पेश की गई है।

यह डिस्प्ले मीडिया कंटेंट देखने के लिए का अच्छी है क्योंकि यहां DRM L1 सर्टिफिकेशन सपोर्ट दिया गया है। फेस अनलॉक और अंडर डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी काफी अच्छे से काम करते हैं।

Oppo F19 Pro रिव्यू: परफॉर्मेंस एंड बैटरी

ओप्पो F19 प्रो में आपको मीडियाटेक हेलिओ P95 चिपसेट दी गई है जो पिछले साल पेश किए F17 Pro  में भी देखने को मिलती थी। यह एक ऑक्टा कोर चिपसेट है जो 12nm आर्किटेक्चर पर बनी हुई है। चिपसेट को फोन में 8GB LPDDR4x है और 256GB तक स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

यह फोन आपको एंड्राइड 11 आधारित Color OS 11.1 पर रन करती हुई मिलती है। फोन में आपको कुछ कस्टम फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे ऐप लॉक प्राइवेट से किडस्पेस डार्क मॉड और फ्लोटिंग विंडो आदि। फोन में दी गई प्रीइंस्टॉल्ड ऐप को अगर नजरअंदाज करें तो यह सॉफ्टवेयर अच्छा साबित हो सकता था।

हमने डिवाइस को अपनी प्राइमरी डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया है और यह चिपसेट आपको एक कमी जरूर महसूस कर आएगा अगर आप इसकी कीमत पर ध्यान देंगे जिसके लिए हम यहां फोन के बेंचमार्क स्कोर भी दिखा रहे हैं।

स्कोर:

Oppo F19 Pro  स्कोर
Androbench Sequential Read | Write (Storage) 509.93 MB/s | 202.42 MB/s
Androbench Random Read | Write (Storage) 96.05 MB/s | 102.59 MB/s
Geekbench 5 Single-core | Multi-core (CPU) 394 | 1578
PCMark Work 7877
3DMark Slingshot Extreme | Slingshot 1280 | 2440

जहां तक गेमिंग की बात है तो यह एक गेमिंग डिवाइस तो नहीं है लेकिन हमारी टेस्टिंग में Call of Duty को आप हाई ग्राफिक और हाई फ्रेम रेट पर खेल सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 4310mAh की बैटरी 30 वाट फास्ट चार्जर के साथ दी गई है। हमारे बैटरी टेस्ट में फुल ब्राइटनेस पर फोन 7 घंटे और 40 मिनट तक स्क्रीन ऑन टाइम देता है यानी कि आपको दिन खत्म होने से पहले इसको चार्ज जरूर करना पड़ेगा। बैटरी बैकअप कम होना एक कमी है लेकिन बॉक्स में दिया गया 30 वाट चार्जर इसको 1 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज कर देता है तो बार-बार फोन चार्ज करना आपको खास दिक्कत नहीं देगा।

अगर कभी आपको एक्स्ट्रा बैटरी बैकअप की जरूरत पड़ती है तो फोन में सुपर पावर सेविंग मोड, स्लीप स्टैंडबाई ऑप्टिमाइजेशन और ऑप्टिमाइज नाईट चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं जो बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको भी VoLTE, ड्यूल बैंड वाईफाई, वाईफाई कॉलिंग और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। हमारे एरिया में कॉल और कनेक्टिविटी को लेकर कोई भी दिक्कत सामने नहीं आती है।

oppo F19 Pro रिव्यू: कैमरा परफॉर्मेंस

फोन में आपको ओप्पो F19 प्रो प्लस जैसा ही कैमरा सेटअप मिलता है। पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा लाइट सेंसर 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह कैमरा सेटअप आपको 4K@30fps और सामने की तरफ 1080p@30fps एड्रेस की वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी देता है।

अगर आप बहुत ज्यादा कमी नहीं निकालते हैं तो फोन से लिखी गई प्राइमरी इमेज आप आसानी से अपने स्टेटस या सोशल मीडिया स्टोरीज पर लगा सकते हैं।

प्रॉपर लाइटिंग पर प्राइमरी सेंसर अच्छी इमेज क्लिक करता है साथ ही आपको यहां AI एनहांसमेंट मोड दिया गया है जो अपने हिसाब से कंट्रास्ट और सैचुरेशन लेवल को कंट्रोल करता है। कभी-कभी यह AI मोड थोड़ा ओवरसैचुरेटेड भी कर सकता है इसलिए हम आपको व्हाइट बैलेंस और एक्स्पोज़र को मैनुअली हैंडल करने का ही सुझाव देंगे।

अल्ट्रा वाइड शॉट प्राइमरी सेंसर के जैसे ही कलर तो देते हैं लेकिन एज पर थोड़ा डिस्टॉर्शन भी आपको देखने को मिलता है।

2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर यहां पर सिर्फ क्वॉड कैमरा सेटअप को पूरा करने के लिए दिए गए हैं😶। इनके बारे में लिखने के लिए कुछ खास नहीं है सिर्फ अच्छी लाइटनिंग कंडीशन पर और थोड़ा सा प्रैक्टिस पर आप मैक्रो शॉर्ट्स अच्छे क्लिक कर सकते हैं।

सेल्फी कैमरा की बात करें तो आपको ब्यूटीफिकेशन के काफी फीचर दिए गए हैं। फोन में ह्यूमन ऑब्जेक्ट के पोर्ट्रेट शॉट सबसे ज्यादा असरदार साबित होते हैं। इनका एज एब्जेक्शन और बैकग्राउंड ब्लर भी बहुत अच्छा लगता है। कैमरा एप्लीकेशन में आपको कुछ एक्स्ट्रा फिल्टर्स भी दिए गए हैं।

नाइट मोड में क्लिक की गई इमेज काफी शार्प और क्लीन आती है। मैं उम्मीद करता हूं कि कंपनी अपने अगले फोन में अल्ट्रा वाइड सेंसर के लिए भी नाइट में उपलब्ध कराएगी।

नाइट फिल्टर एक अच्छा ऑप्शन है। ओप्पो ने कैमरा एप्लीकेशन में काफी अलग-अलग फीचर जैसे एक्स्ट्रा एचडी, प्रो मोड, ड्यूल व्यू वीडियो, टेक्स्ट स्कैनर, स्लो-मो, पैनोरमा और टाइमलैप्स आदि दिए हैं।

Oppo F19 Pro रिव्यू: वर्डिक्ट

F19 Pro में आपको काफी अच्छी चीजें भी मिलती है लेकिन कुछ जगह आपको एक कमी भी दिखाई पड़ती है। सीधे शब्दों में कहूं तो F19 Pro पिछले साल पेश किया जाए F17 प्रो जैसा ही है सिर्फ इसमें कुछ सुधार किए गए हैं। फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले मिलती है, क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है और साथ ही एक काफी ज्यादा फीचर वाला कस्टम OS और मिलता है। अगर कमी की बात करें तो फोन का प्रोसेसर, फोन की बैटरी इसको अपनी कीमत के हिसाब से थोड़ा पीछे खड़ा हुआ दिखाती है क्योंकि 20,000 की कीमत के आसपास आपको बड़ी बैटरी और बेहतर प्रोसेसर वाले फोन भी मिलते हैं।

खूबियां

  • आकर्षक डिजाइन
  • अमोलेड डिस्पले
  • सॉफ्टवेयर
  • फास्ट चार्जिंग
  • कैमरा

कमियां

  • लो रिफ्रेश रेट
  • ऑडियो आउटपुट
  • गेमिंग

Related Articles

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

ImageOppo F19 रिव्यु: बेस्ट ओप्पो कैमरा फोन अंडर 20,000?

Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को इंडिया में लांच करने के बाद अब ओप्पो ने सीरीज के स्टैण्डर्ड मॉडल Oppo F19 को भी इंडिया में लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन सीरीज के अन्य फ़ोनों की तुलना में किफायती कीमत के साथ पेश किया है जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर …

ImageOppo F19 Pro+ रिव्यु

Oppo ने इंडियन मार्किट में दो नए किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन F19 सीरीज के तहत लांच किया है। दोनों फ़ोनों में से हम यहाँ बात करेंगे Oppo F19 Pro+ की, जिसमे आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलती है MediaTek Dimensity 800U चिपसेट। 48MP क्वैड कैमरा, 50W फ़ास्ट चार्जिंग के अलावा इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8GB …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.