Oppo अपना लेटेस्ट Oppo A94 स्मार्टफोन को UAE के मार्किट में पेश किया है जो काफी हद्द तक आपको देखने में काफी स्टाइलिश नज़र आता है। इसमें पंच होल डिस्प्ले, 48MP क्वैड कैमरा सेटअप जैसे फीचर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:
Oppo A94 की कीमत और उपलब्धता
अभी के लिए यह डिवाइस Fluid Black और Fantanstic Purple कलर ऑप्शन में पेश की गयी है। डिवाइस के 8GB + 128GB मॉडल को बिक्री के लिए जल्द उपलब्ध करवाया जायेगा। डिवाइस के अभी ग्लोबल मार्किट में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo A94 के फीचर
फोन में सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ MediaTek Helio P95 दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है। सबसे ख़ास बात यह डिवाइस सिर्फ 7.7mm मोटा और वजन में सिर्फ 163 ग्राम का है।
फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP+8MP+2MP+2MP का क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MPफ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल कटआउट के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित Color OS पर रन करती है।
Oppo A94 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo A94 |
डिस्प्ले | 6.43-इंच FHD+ रेज़ोलुशन, पंच होल, AMOLED डिस्प्ले |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 आधारित Color OS |
प्रोसेसर | मीडियाटेक हेलिओ P95 |
बैटरी | 4110mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 128GB, 256GB ततक बढ़ा सकते है |
रियर कैमरा | 48MP+ 8MP+ 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
अन्य फीचर | 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, |
कीमत | – |