Oppo A93 हुआ Helio P95 चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरे के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo अपना लेटेस्ट Oppo A93 स्मार्टफोन 6 अक्टूबर को मलेशिया में लांच करने वाली थी। पर आज ही कंपनी ने A93 को वियतनाम के मार्किट में पेश किया है जो काफी हद्द तक आपको देखने में Oppo F17 Pro जैसा नज़र आता है। इसमें ड्यूल पंच होल डिस्प्ले, 48MP क्वैड कैमरा सेटअप जैसे फीचर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:

Oppo A93 की कीमत और उपलब्धता

अभी के लिए यह डिवाइस Black और White कलर ऑप्शन में पेश की गयी है। डिवाइस के 8GB + 128GB मॉडल को VND 7,490,000 युआन की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस के अभी ग्लोबल मार्किट में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo A93 के फीचर

फोन में सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ MediaTek Helio P95 दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है। सबसे ख़ास बात यह डिवाइस सिर्फ 7.7mm मोटा और वजन में सिर्फ 163 ग्राम का है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP+8MP+2MP+2MP का क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 16MP + 2MP का ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल कटआउट के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित Color OS पर रन करती है।

अन्य फीचरों में, 4,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, USB टाइप C , ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Oppo A93 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo A93
डिस्प्ले 6.4-इंच FHD+ रेज़ोलुशन, ड्यूल पंच होल, AMOLED डिस्प्ले
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Color OS
प्रोसेसर मीडियाटेक हेलिओ P95
बैटरी 4000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 8GB
स्टोरेज 128, 256GB ततक बढ़ा सकते है
रियर कैमरा 48MP+ 8MP+ 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP + 2MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, फिंगरप्रिंट सेंसर,
भारतीय कीमत

 

Related Articles

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageOppo A92s 5G हुआ 90Hz डिस्प्ले और Dimensity 700 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

इस साल की शुरुआत में Oppo A93 को लांच करने के बाद अब कंपनी ने Oppo A93s को लांच कर दिया है। फोन में आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ 90Hz डिस्प्ले, Dimensity 700 चिपसेट और बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है फ़ोन के फीचरों पर: Oppo A93s की कीमत …

ImageOppo A94 हुआ Helio P95 चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरे के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo अपना लेटेस्ट Oppo A94 स्मार्टफोन को UAE के मार्किट में पेश किया है जो काफी हद्द तक आपको देखने में काफी स्टाइलिश नज़र आता है। इसमें पंच होल डिस्प्ले, 48MP क्वैड कैमरा सेटअप जैसे फीचर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर: Oppo A94 की कीमत और उपलब्धता …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageOppo A91 48MP क्वैड कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Oppo A8 भी हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने 26 दिसम्बर को Reno 3 और Reno 3 Pro को लांच करने से पहले आज Oppo A91 और Oppo A8 को लांच कर दिया है। जहाँ Oppo A91 में वर्टीकल क्वैड कैमरा सेटअप दिया है वही Oppo A8 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों ही फ़ोनों में आपको MediaTek Helio चिपसेट के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products