Oppo A72 5G हुआ MediaTek Dimensity 720 चिपसेट और 8GB रैम के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ओप्पो ने चीन में अपना अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Oppo A72G लांच कर दिया है। फोन में आपको मिड-रेंज Dimensity 720 चिपसेट के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस से पहले फोन के 4G वरिएन्त को भी कंपनी जून महीने में लांच कर चुकी है। जहाँ 4G मॉडल में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था वही 5G में मीडियाटेक चिपसेट को जगह दी गयी है। पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ पेश किये गये फोन की डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालते है:

Oppo A72 5G की कीमत

ओप्पो की ये डिवाइस Black, Violet और Neon कलर के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन को 1,899 युआन की कीमत में मार्किट में पेश किया गया है। डिवाइस की सेल 27 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर शुरू की जाएगी।

Oppo A72 5G के फीचर

A72 5G में सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की बड़ी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 2400 x 1800 पिक्सेल रेज़ोलुशन के मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर ओक्टा-कोर MediaTek Dimensity 720 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ उपलब्ध है जिसको 256GB तक बढाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 3 कैमरा सेंसर मिलते है जिसमे 16MP का प्राइमरी सेंसर तथा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर, 2MP का मोनो लेंस LED फ़्लैश के साथ दिए गये है। सामने की तरफ यहाँ पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

अन्य फीचरों में, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS/GLONASS के अलावा 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7.2 सॉफ्टवेयर पर रन करती है जिसमे 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

Oppo A72 5G स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo A72 5G
डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले, 2400 x 1080 पिक्सेल्स, 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 720 चिपसेट
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7.2
सेल्फी कैमरा 8MP
रियर कैमरा 16MP + 8MP + 2MP, LED फ़्लैश
बैटरी 4040mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
सिम ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई
अन्य 5G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, GPS/GLONASS, साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक
कीमत 1899 युआन

 

Related Articles

Imageदो महीने में दाम बढ़ाकर घटाए, Triumph ने सस्ती कीं Speed 400 और Tracker 400

Triumph की 400 रेंज इस साल दो बार महंगी हो चुकी है, क्योंकि अप्रैल में इंजन छोटा करके दाम घटाने के बाद कंपनी ने जून और जुलाई, दोनों महीनों में कीमतें ऊपर कर दी थीं। अब कंपनी ने इसका उल्टा किया है। Triumph ने Triumph Speed 400 की कीमत ₹6,000 और Tracker 400 की कीमत …

ImageOppo A53 5G हुआ 90Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 720 के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A53 5G को आज चीनी मार्किट में लांच कर दिया गया है। फोन में पंच होल डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले औरMediaTek Dimensiy 720 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ अगस्त महीनें में लांच किये गये Oppo A53 का ही एक अपग्रेड वरिएन्त है। …

ImageOPPO Reno 3 5G, Reno 3 Pro 5G होंगे 26 दिसम्बर को Color OS 7 और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Oppo काफी दिनों से अपनी Reno 3 सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही Reno 3 और Reno 3 Pro 5G को लांच करने वाली है। इसके साथ ही आज कंपनी ने इसकी लांच डेट को भी सार्वजानिक कर दिया है। यह डिवाइस Reno3 और Reno 3 Pro …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.