Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, Dimensity 9000+ प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

उन सभी लोगो का इंतज़ार खत्म हुआ जो फोल्ड स्मार्टफोन के दीवाने हैं। अभी हाल ही में खबर मिली थी कि, Oppo अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N2 Flip लॉन्च करेगी। अब कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल फ़ोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। टेक दिग्गज अपने Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन को 15 फरवरी 2023 को वैश्विक स्तर पर और भारत में लॉन्च करने वाली है। Oppo Find N2 Flip का वैश्विक लॉन्च कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा और प्रशंसक इसे Oppo के यूट्यूब चैनल और Oppo के अन्य सोशल मिडिया चैनल के माध्यम से इसे लाइव देख सकेंगे। 20,000 रुपये के सेगमेंट में Oppo A78 5G और 30,000 रुपये के सेगमेंट में Oppo Reno 8T को पेश करने के बाद 2023 में यह Oppo का पहला बड़ा लॉन्च होगा। इस नए Find N2 Flip का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 4 से होगा, जिसकी भारत में कीमत 82,999 रुपये है।

आधिकारिक पोस्टरों से, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि Oppo Find N2 Flip का ग्लोबल वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के समान होगा। Find N2 Flip को दिसंबर 2022 में Oppo Inno Day में चीन में Find N2 के साथ लॉन्च किया गया था। पोस्टर के माध्यम से फोन में मिलने वाले रंगो का भी पता चला है, Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जायेंगे।

यह भी पढ़े :-भारत में 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Coca Cola फ़ोन; किफ़ायती दामों में खरीद सकते हैं आप

Oppo Find N2 Flip स्पेक्स

OPPO Find N2 Flip फोन में 6.8-इंच की FHD+ Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन में 1600 nits तक की पीक ब्राइटनेस है और 3.26-इंच की AMOLED आउटर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह आपको नोटिफिकेशन चेक करने, कैमरे के लिए प्रीव्यू देखने और जल्दी रिप्लाई, QR कोड स्कैन करने कार्यो में सपोर्ट करेगा है।

Find N2 Flip का वजन सिर्फ 191 ग्राम है और खोलने पर इसकी मोटाई 7.45mm और बंद होने पर 16.02mm है। OPPO ने इस फोन में नई पीढ़ी के ड्रॉप-शेप्ड हिंज का उपयोग किया है। डिवाइस को TÜV द्वारा 400,000 गुना फोल्ड करने के लिए प्रमाणित भी किया गया है।

फोन में IMX890 सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और IMX709 सेंसर के साथ 32MP का RGBW फ्रंट कैमरा है। हैसलब्लैड कैमरा फीचर है और इसमें MariSilicon X NPU भी है।

यह पहला फोल्डेबल फोन है, जो Dimensity 9000+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 4,300mAh की बैटरी के साथ 44W का SUPERVOOC फ्लैश वायर्ड चार्जर है। आपको बता दे कि इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-Android 14 में मिल सकता है Clone App फीचर, अब एक ही समय में उपयोग कर पाएंगे दो अकाउंट

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageजल्द ही ग्लोबली लॉन्च होगा OPPO का यह Find N2 Flip स्मार्टफोन

काफी समय से Samsung सबसे अच्छे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स बनाता रहा है। हालाँकि, अन्य ब्रैंड्स भी अब फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन बनाने की इस रेस में शामिल हो चुके हैं, फिर भी Samsung को फोल्डेबल्स का राजा बनने से कोई नहीं रोक पाया है। हालाँकि, अब चीजें बदल रही हैं। चाइनीज OEM OPPO ने अभी हाल …

ImageOnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus जल्द ही अपने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ-साथ, इस साल कई सारे नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा, जैसा OnePlus कीबोर्ड और OnePlus Pad इत्यादि। अभी हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus foldable स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया है। टिपस्टर …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.