जल्द ही ग्लोबली लॉन्च होगा OPPO का यह Find N2 Flip स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Samsung सबसे अच्छे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स बनाता रहा है। हालाँकि, अन्य ब्रैंड्स भी अब फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन बनाने की इस रेस में शामिल हो चुके हैं, फिर भी Samsung को फोल्डेबल्स का राजा बनने से कोई नहीं रोक पाया है। हालाँकि, अब चीजें बदल रही हैं।

चाइनीज OEM OPPO ने अभी हाल ही में OPPO Find N2 Flip के वैश्विक लॉन्च की तिथि निर्धारित कर दी है। यह फोन पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि, OPPO का यह फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 4 के समान है, यहां तक ​​कि इसका बैंगनी रंग भी Samsung की तरह ही दिख रहा है। अब, ऐसा लग रहा है कि OPPO वैश्विक मंच पर Samsung को टक्कर देने के लिए तैयार है। OPPO Find N2 Flip स्मार्टफोन UK में 15 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे GMT (5:00 पूर्वाह्न ईटी) पर लॉन्च हो रहा है।

यह भी पढ़े :-Redmi Note 11SE Vs Realme 9i 5G : अभी लॉन्च हुए इन दोनों किफ़ायती फोनों में कौन-सा बेहतर

OPPO Find N2 Flip स्पेसिफिकेशन

OPPO Find N2 Flip फोन में 6.8-इंच की FHD+ Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन में 1600 nits तक की पीक ब्राइटनेस है और 3.26-इंच की AMOLED आउटर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह आपको नोटिफिकेशन चेक करने, कैमरे के लिए प्रीव्यू देखने और क्विक रिप्लाई, QR कोड स्कैन करने आदि को सपोर्ट करता है।

Find N2 Flip का वजन सिर्फ 191 ग्राम है और खोलने पर इसकी मोटाई 7.45mm और बंद होने पर 16.02mm है। OPPO ने इस फोन में नई पीढ़ी के ड्रॉप-शेप्ड हिंज का उपयोग किया है। डिवाइस को TÜV द्वारा 400,000 गुना फोल्ड करने के लिए प्रमाणित भी किया गया है।

फोन में IMX890 सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और IMX709 सेंसर के साथ 32MP का RGBW फ्रंट कैमरा है। हैसलब्लैड कैमरा फीचर है और इसमें MariSilicon X NPU भी है।

यह पहला फोल्डेबल फोन है, जो Dimensity 9000+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 4,300mAh की बैटरी के साथ 44W का SUPERVOOC फ्लैश वायर्ड चार्जर है। आपको बता दे कि इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-भारत में 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Coca Cola फ़ोन; किफ़ायती दामों में खरीद सकते हैं आप

Related Articles

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

ImageOnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus जल्द ही अपने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ-साथ, इस साल कई सारे नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा, जैसा OnePlus कीबोर्ड और OnePlus Pad इत्यादि। अभी हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus foldable स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया है। टिपस्टर …

Imageलीक हुई OPPO Find X6 की लाइव तस्वीरें: कैसा होगा फोन का लुक? जानिए यहाँ

OPPO Find X6 सीरीज़ के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हम फरवरी या मार्च 2023 में चीन और कुछ अन्य देशों में OPPO Find X6 सीरीज़ के लॉन्च की उम्मीद कर रहे हैं। सीरीज़ के तहत कंपनी दो प्रीमियम फ्लैगशिप …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.