OnePlus Nord 2 5G भारत में 22 जुलाई को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

तकनीकी जगत की खबरों में OnePlus का नाम इन दिनों सबसे ऊपर आ रहा है। कल ही कंपनी ने घोषणा की कि OnePlus Nord 2 में कस्टमाइज्ड AI-focused MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट मिलेगा, इसके बाद कंपनी अपने कुछ फोनों में ऐप्स की परफॉरमेंस के साथ छेड़-छाड़ करने की दोषी पायी गयी और आज OnePlus ने फिर घोषणा की कि OnePlus Nord 2 5G को भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा। इसके लिए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट जारी किया है।

OnePlus के सीइओ Pete Lau ने इस बात की पुष्टि की कि ये स्मार्टफोन भारत और यूरोप में 22 जुलाई को ही लॉन्च होगा। उन्होंने कहा कि वो उपयोगकर्ताओं के फीडबैक को देख कर, फ़ोन पर और काम कर रहे हैं ताकि OnePlus Nord 2 में उपयोगकर्ता के अनुभव को और बेहतर किया जा सके।

पहले OnePlus Nord के मुकाबले, OnePlus Nord 2 5G में काफी बदलाव नज़र आएंगे। इस स्मार्टफोन में कंपनी सबसे ज्यादा नयी AI-focused Dimensity 1200-AI चिपसेट को ही प्रमोट कर रही है। इसके अलावा फ़ोन में अन्य फीचरों को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनके अनुसार ये स्मार्टफोन 6.43 इंच की 90Hz अमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड वाइट सेंसर शामिल होगा और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इसमें 4500mAh की बैटरी, 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

OnePlus Nord 2 5G का पेज Amazon पर भी है लाइव है जहां इसमें ‘Notify Me’ का बटन है। साथ में एक quiz भी कंपनी द्वारा इस पेज पर दिया गया है जिसमें हिस्सा लेकर सभी सवालों के सही जवाब देने वाले लोगों को यही स्मार्टफोन जीतने का मौका दिया जा रहा है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOnePlus TV करेगा 2 जुलाई को अपना किफायती स्मार्टटीवी इंडिया में लांच

OnePlus के सीओ-फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी अपने किफायती स्मार्टटीवी को इंडियन मार्किट में 2 जुलाई को लांच करने वाली है। टीज़र में टीवी का टॉप-व्यू दिखाया गया है जिसमें Kevlar बैक-पैनल भी दिखाई देता है। ट्विटर की पोस्ट में लिखे कैप्शन के हिसाब से कंपनी इंडियन …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products