OnePlus Ace 5 सीरीज़ के दो नए फोन लॉन्च – ये वाला भारत में Nord 5 के नाम से हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब सभी OnePlus 13s के भारत में लॉन्च होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तभी आज कंपनी ने चुपचाप चीन में OnePlus Ace 5 सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये हैं – OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition। ये दोनों फोन Ace 5 लाइनअप का ही हिस्सा हैं और इन्हें MediaTek के नए Dimensity 9400 सीरीज़ प्रोसेसर के साथ रिलीज़ किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि आमतौर पर Ace सीरीज़ चीन तक सीमित रहती है, लेकिन इस बार चर्चा है कि इनमें से एक फोन भारत में Nord 5 नाम से लॉन्च हो सकता है।

OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition स्पेसिफिकेशन

OnePlus Ace 5 Ultra में 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन मिलेगा। साथ ही इसमें 1,400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलेगी। ये फोन ओक्टा कोर Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर काम करता है, जो कि 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ चीन में उपलब्ध होगा। इस फोन में 50MP का Sony IMX906 सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 16MP सेल्फी कैमरा है। इसमें बैटरी भी 6,700mAh की दी गयी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वहीं OnePlus Ace 5 Racing Edition इससे थोड़ा हल्का है, जिसमें 6.77-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। वहीँ ये फोन एक मिड-रेंज चिप Dimensity 9400e के साथ पेश किया गया है और इसकी बैटरी इसकी सबसे ताकत होगी, जो कि 7,100mAh की बैटरी है। ये बैटरी 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आयी है। कैमरे की बात करें तो, इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है।

OnePlus Ace 5 सीरीज़ कीमतें

Racing Edition की कीमतें चीन में 1,799 युआन (लगभग ₹21,300) से होती हैं। वहीँ OnePlus Ace 5 Ultra के टॉप वेरिएंट (जिसमें 1TB स्टोरेज है) की कीमत 3,799 युआन (लगभग ₹45,000) है। इन फोनों को भारत में Nord 5 और Nord CE 5 नाम के साथ पेश किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.