22 जून को भारत में लॉन्च होगा OnePlus 5, जानिए इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में चल रहे वनप्लस 5 स्मार्टफोन के लांच को लेकर चल रहा अटकलों का बाजार अब थम जाएगा; क्यों कि कम्पनी द्वारा इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख घोषित कर दी गई है। यूं तो यह फोन 20 जून को लॉन्च किया जाएगा लेकिन भारत में इसके लॉन्च होने की तारीख 22 जून है। हाल ही में इस फोन की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं, जिनके बाद यह साफ़ हो जाता है कि फोन वास्तव में कैसा दिखता है।
लॉन्च होने वाले वनप्लस 5 के बारे में इन तस्वीरों से काफी जानकारी प्राप्त होती है, जो कि पहले ‘लीक’ हुई तस्वीरों से ज्यादा मेल नहीं खातीं। (Read in English)

तस्वीर से यह स्पष्ट पता चलता है कि फोन के पीछे की तरफ दो कैमरों (Dual camera) का सेटअप है जो दाएं-बाएं (क्षैतिज) क्रम में व्यवस्थित किया गया है; जबकि लीक हुई रिपोर्ट्स ने कैमरा सेटअप को ऊपर नीचे की व्यवस्था में होने एक दावा किया था। इसके अलावा, फ़ोन में लेजर सेंसर के साथ-साथ एक एलईडी फ्लैश (संभाव्यतः) कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 20,000 रूपये से कम कीमत वाले बेस्ट लुकिंग फ़ोन

फ़ोन के किनारों को देखें तो, वनप्लस के ट्रेडमार्क म्यूट स्विच और वॉल्यूम रॉकर को बायीं ओर रखा गया है ,जबकि दायीं ओर पावर बटन दिया गया है। फोन के सामने बाईं ओर सेल्फी कैमरा सेटअप है। जहां तक ​​हमने फोन की बनावट और डिज़ाइन पर गौर किया तो यह एप्पल के आईफोन 7 से मिलता जुलता प्रतीत होता है।

ये तो हुई फोन के बाहरी लुक की बात अब अगर हम इसके आंतरिक संयोजन की बात करें तो वनप्लस ने पहले ही इस फ़ोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की पुष्टि कर दी है, और फोटोग्राफी की बेंचमार्क साइट डीएक्सओ के साथ कंपनी का करार करना यह दर्शाता है कि फोन का कैमरा भी विशेष खूबियों से लैस होगा। यह फोन 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ आने की संभावना है

यह भी पढ़ें: ZTE Nubia Z17 mini हुआ भारत में लॉन्च

खैर, 22 जून अब इतनी दूर नहीं है, फिर भी यदि इस बीच कोई विशेष जानकारी सामने आती है तो हम आपको बताने के लिए हाज़िर रहेंगे। आइए देखते हैं कि अब से दो हफ्ते बाद क्या ख़ास आने वाला है।

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageNokia ब्रांड के एंड्राइड स्मार्ट टीवी भारत में 5 दिसंबर को होंगे लॉन्च: Flipkart पर शुरू होगी सेल

कुछ समय पहले खबर आई थी कि Nokia भारत में ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के साथ साझेदारी के तहत मार्केट में अपना पहला TV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से हम इस टीवी की कुछ लीक्स भी देख चुके हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने …

Imageलीक हुई OnePlus 11R की तस्वीरें, अलर्ट स्लाइडर और IR ब्लास्टर से लैस होगा फ़ोन

ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपनी OnePlus 11 सीरीज़ को जल्दी ही लॉन्च करने वाला है। सीरीज में दो फोनों OnePlus 11 और OnePlus 11R का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में OnePlus 11R स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई है। लीक हुई तस्वीरों में फोन से सम्बंधित नयी जानकारी सामने आयी है। यह …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.