OnePlus 15 में मिलेगा ये सबसे बड़ा कैमरा व डिज़ाइन अपग्रेड, जिसके सामने iPhone 16 भी हो जाएगा फीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus लंबे समय से अपने स्मार्टफोनों की परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, लेकिन कैमरा क्वॉलिटी को लेकर हमेशा Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स से पीछे रहा है। इसी कमी को दूर करने के लिए कंपनी ने साल 2021 से कैमरा R&D पर खास फोकस किया। और अब इसका नतीजा भी हमें OnePlus 15 के रूप में देखने को मिलेगा। अभी तक OnePlus के फ्लैगशिप फोनों में जहां Hasselblad के कैमरा आते थे, वहीँ इस बार कंपनी कैमरा के मामले में बड़ा बदलाव करने वाली है।

ये पढ़ें: Samsung के 200 MP कैमरा वाले फोन पर 60,000 का डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं ये बम्पर ऑफर

इन-हाउस Image Engine का कमाल

OnePlus 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें कंपनी का खुद का डेवलप किया गया Image Engine इस्तेमाल होगा। ये प्रोप्राइटरी प्लेटफॉर्म फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग को पूरी तरह कंट्रोल करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये इंजन लो लाइट फोटोग्राफी, स्किन टोन को बेहतर करने और HDR डायनामिक रेंज में ज़बरदस्त सुधार लाएगा। यानि अब OnePlus 15 के यूज़र्स को real-world photography experience मिलेगा जो सीधे तौर पर iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देगा।

क्या ये है Hasselblad के जाने का समय?

OnePlus और Hasselblad की पार्टनरशिप OnePlus 9 सीरीज़ से चली आ रही है। लेकिन अब सामने आ रहे लीक का इशारा ये कहता है कि OnePlus 15 बिना Hasselblad ब्रैंडिंग के आएगा। अगर ऐसा होता है तो ये OnePlus की कैमरा टेक्नोलॉजी में आत्म सक्षम होने की शुरुआत होगी।

कैमरा के अलावा परफॉरमेंस में भी बड़ा अपग्रेड इस फोन में मिलेगा। OnePlus 15 Qualcomm के आने वाले Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट के साथ बाज़ार में लॉन्च होगा।

OnePlus 15 सिर्फ कैमरा और परफॉर्मेंस में ही नहीं, बल्कि डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन से सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल हटाकर एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया है, जो रियर पैनल पर बायीं साइड में होगा। इसके साथ ही अल्ट्रा नैरो बेज़ेल और LIPO तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा, जिससे डिस्प्ले और ज़्यादा आकर्षक लगेगी। इन बदलावों के साथ इस फोन का पूरा लुक बदल जायेगा और ये एक नए राउंडेड डिज़ाइन और नए Plus Key action button के साथ नज़र आएगा।

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट
  • कैमरा: ट्रिपल 50MP सेटअप, नया चौकोर कैमरा मॉड्यूल
  • डिज़ाइन: अल्ट्रा नैरो बेज़ेल, Plus Key एक्शन बटन
  • अन्य फीचर: अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/69 रेटिंग, 12GB/256GB से लेकर 16GB/1TB तक वेरिएंट

OnePlus 15 कब होगा लॉन्च?

OnePlus 15 के 2025 के आखिर में चीन में लॉन्च होने और 2026 जनवरी में ग्लोबल रिलीज़ की उम्मीद है। ये स्मार्टफोन कंपनी के लिए वैसा ही गेम चेंजर साबित हो सकता है जैसा 2019 में OnePlus 7 Pro था। अगर OnePlus इस बार सही दांव खेलता है, तो नया Image Engine स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस ब्रैंड की पहचान को और मज़बूत मजबूत करने वाला साबित होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.