OnePlus 13R के फीचर्स लीक हुए, जानें इससे क्या उम्मीद की जा सकती है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने हाल ही में चीन में OnePlus 13 को लॉन्च किया है, जिसे अब भारत में भी पेश किया जाने वाला है, लेकिन इसी के साथ OnePlus 13R के लॉन्च होने की खबरें भी सामने आ रही है, जिसे कंपनी OnePlus 12R के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती है। हाल ही में OnePlus 13R के फीचर्स की जानकारी लीक हो गयी है, आगे जानते हैं, कि हम इससे क्या उम्मीद रख सकते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 सीरीज धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus 13R के फीचर्स लीक हुए

लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में 6.78 इंच का BOE X2 वाला 1.5K LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। बात करें परफॉरमेंस की, तो इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा सकती है। फ़ोन OxygenOS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, जिससे इसमें लेटेस्ट UI और AI फीचर्स मिलने वाले हैं।

बात करें कैमरा क्वालटी की तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, बाकि अन्य सेंसर्स और फ्रंट कैमरा की जानकारी फ़िलहाल सामने नहीं आयी है। फ़ोन को Hasselblad ब्रांडिंग के साथ पेश किया जायेगा, इसके अतिरिक्त तगड़ी गेमिंग परफॉरमेंस के लिए इसमें नेक्स्ट जनरेशन कूलिंग चैम्बर को भी शामिल किया जा सकता है।

फ़ोन की बैटरी से सम्बंधित भी कई जानकारी सामने आ चुकी हैं, जिनके अनुसार इस फ़ोन में 6200mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि OnePlus 13 में 6000mAh की बैटरी को ही शामिल किया गया है। ये फ़ोन 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। धुल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

ये पढ़ें: realme GT Neo 7 सीरीज दिसंबर में होगी लॉन्च, मिलेगी लीपफ्रॉग परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageOnePlus 13 और OnePlus 13R में बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन; डिज़ाइन आउटलाइन की तस्वीरें लीक

OnePlus का अगला फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 13 होगा, जिसके आने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन इसके लीक आने शुरू हो गए हैं। नयी लीक के अनुसार इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ में डिज़ाइन में बदलाव करेगी। इंटरनेट पर आयी नयी अफवाह के अनुसार OnePlus 13 के रियर कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन को पूरी तरह …

ImageOnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स लीक हुए; जल्द होगा लॉन्च

हाल ही में OnePlus ने OnePlus Nord 4 लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही OnePlus 13 लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। खबरों के अनुसार फ़िलहाल इस फ़ोन को चीन में लॉन्च किया जा सकता है, और बाद में …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products