हाल ही में OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च की तारीख की खबर सामने आई थी , और अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है। इन दोनों फोन्स को 7 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है, इसी के साथ कंपनी ने OnePlus 13R फीचर्स, और डिजाइन भी आधिकारिक तौर पर साझा किए हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Amazon Christmas Sale 2024: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बेहतरीन डिस्काउंट
OnePlus 13R डिजाइन
इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक X(ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है, इसके अतिरिक्त इसे Amazon माइक्रोसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, जिसमें लॉन्च की तारीख के साथ फोन की इमेज भी साझा की गई है। पोस्ट के अनुसार इसे Astral Trail शेड में पेश किया जा सकता है, हालांकि इसके अतिरिक्त हमें और भी कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।
इसका डिजाइन लगभग OnePlus 13 के समान ही है। फोन के बैकपैनल पर ऊपर की ओर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जिसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिल सकते हैं।
OnePlus 13R फीचर्स
Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है। फोन को इंटेलीजेंट सर्च, AI नोट्स, और AI इमेजिंग पॉवर जैसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इमेज से समझ आ रहा है, कि फोन में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।
अन्य लीक्स के अनुसार फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेशकियाचा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और OxygenOS 15.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।
बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
ये पढ़ें: JioTag Go भारत में लॉन्च, Find My Device से ऐसे कर पाएंगे कुछ भी ट्रैक
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































